{"_id":"69ed222db7658e9c2101b7db","slug":"playing-with-the-lives-of-children-defects-found-in-264-vehicles-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-886548-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बच्चों की जान से खिलवाड़, 264 वाहनों में पाई गईं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बच्चों की जान से खिलवाड़, 264 वाहनों में पाई गईं खामियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की जांच की जा रही है। अब तक 701 बसों की जांच में 264 बसों में खामियां पाई गईं। स्कूल संचालकों द्वारा बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर संचालन किया जा रहा है। जबकि स्कूल संचालक वाहनों की सुविधा के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूलते है।
मुरादाबाद जिले में 250 स्कूलों में बच्चों को आने-जाने की सुविधा के लिए करीब 750 वाहन लगाए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर परिवहन विभाग की ओर से स्कूलों में बसों की जांच करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मानकों के तहत बसों के बाहरी और आंतरिक दोनों पहलुओं की जांच जा रही है।
अब तक 264 वाहनों में छोटी-बड़ी खामियां पाई गईं। जबकि स्कूलों की ओर से बच्चों को वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर 1500 रुपये से 3000 रुपये तक प्रतिमाह के हिसाब से शुल्क लिया जाता है। आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह का कहना है कि स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है। वाहनों की सभी जानकारियां ऑनलाइन की जा रही है। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। 30 अप्रैल तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस की जा रही जांच
आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह का कहना है कि बसों के अंदर प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर समेत अन्य की जांच की जा रही है। बसों की बाहरी जांच में रिफ्लेक्टिव टेप, बस का पीला रंग, मजबूत जालियां, स्टॉप साइन आदि देखा जा रहा है। इसके साथ ही ब्रेक, टायर, हेडलाइट, इंडिकेटर, रिवर्स अलार्म की कार्यक्षमता की भी जांच की जा रही है।
00
इन स्कूलों के वाहनों में सबसे ज्यादा पाई गई खामियां
आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल, क्रिप्टन पब्लिक स्कूल, गोल्डन गेट स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल बीकनपुर, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जलालपुर।
00
परिवहन विभाग ने 3500 स्कूलों को किया ऑनलाइन
परिवहन विभाग के अनुसार, जिले के सभी स्कूलों को ऑनलाइन ऑन बोर्ड करने का काम चल रहा है। 3500 से अधिक स्कूलों को ऑनलाइन ऑन बोर्ड किया जा चुका है। जिले के कुल 3936 स्कूलों को ऑनलाइन ऑन बोर्ड किया जाना है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की सुविधा के लिए जब भी कोई वाहन लगाया जाएगा। स्कूल संचालकों को उन वाहनों को परिवहन विभाग में ऑनलाइन ऑन बोर्ड कराना होगा।