फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Players will be selected for Sub Junior Girls State Football Championship

Moradabad News: सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चुनी जाएंगी खिलाड़ी

Tue, 28 Feb 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Players will be selected for Sub Junior Girls State Football Championship
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ व खेल निदेशालय 11 से 18 मार्च तक सब जूनियर बालिका प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करेगा। यह प्रतियोगिता बरेली में आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगी। जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2009 के बीच हुआ हो। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र भी होना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ जिला फुटबॉल एसोसिएशन की महिला विंग की सचिव माधुरी देवी से मिलकर चयन प्रक्रिया पूरी करें। यह जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नासिर कमाल ने दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ सीनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित करेगा। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ वाराणसी को दी गई है। यह आयोजन मथुरा स्थित हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 25 मार्च से 2 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। इसमें मेजबान यूपी के साथ तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, दमनदीव, दादरा एवं नगर हवेली व लक्ष्यदीप की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रदेश की टीम का चयन आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 व 11 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में ही प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed