फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Players showed their strength in Judo moves

Moradabad News: जूडो के दांवपेच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in Judo moves
मुरादाबाद। हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को खेली गई जनपदीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने दांवपेच के बीच न सिर्फ विरोधी खिलाड़ी को चकमा दिया बल्कि अपने शातिर दांव से विरोधी को चित कर जीत भी हालिस की। इससे पहले स्कूल के प्रबंधक मुफ्ती आजम ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जूडो केवल जीत और हार का खेल नहीं बल्कि आत्मविश्वास और खेल भावना का पाठ है। विशिष्ट अतिथि शाकिर अली, प्रधानाचार्य शशि आर्या ने भी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मेहंदी हसन, महेश सैनी, भास्कर राघव, नीति पाल, शिवि गुप्ता, उर्वशी गुप्ता, महेश चंद्र व संजीव कुमार आदि ने चयनकर्ता एवं निर्णायक की भूमिका निभाई। मंडलीय क्रीड़ा सचिव बंशबहादुर के अनुसार विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ये बने विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग - ऐशप्रीत, श्रेष्ठ प्रताप सिंह, उदित कुमार सिंह, प्रतांश वार्ष्णेय, अभय चौहान, मो. अदनान, अरब, जावेद और मो. राहिल।
अंडर-14 बालिका वर्ग - मानवी सिंह, समीक्षा, दिव्या, परी कश्यप, प्रतिज्ञा, मानवी, कनिका, वेदांती शर्मा, सारा बी, रौनक, कल्पना, रिद्धी शर्मा, फरहीन, महक और खुशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग - मनमीत सिंह, विराट ठाकुर, मोइन, नकुल, मो. जैद, आशु सैनी, शुभम रावत, दक्ष चौहान, करन भान, आदित्य प्रताप सिंह, मो. फैज, आयुष, नकुल चौहान, अदनान अली, यश कुमार सैनी, अभिजीत विश्नोई, मो. जैद और पार्थ शर्मा।

अंडर-17 बालिका वर्ग - खुशबू पाल, मानवीय, सोफिया परवीन, महर, मीनाक्षी, सुहानी राय, स्वाति, आयुषी, कविता, नैना, प्रख्यती, सायमा परवीन, निशी और जसप्रीत कौर।
अंडर-19 बालक वर्ग - अभिषेक, निश्चल राय, अभिषेक दिवाकर, मो. समर, नियाम सैनी, मो. जीशान, लकी कुमार और साहिब।
अंडर-19 बालिका वर्ग - प्रिया कश्यप, आकृति, हिफ्जा, महक, मिसबाह खान, सदफ और खुशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed