फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   players of moradabad in roll ball played better role

नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में चमके मुरादाबाद के खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
players of moradabad in roll ball played better role
मुरादाबाद। नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने चमक बिखेरी है। चैंपियनशिप की उपविजेता उत्तर प्रदेश की टीम में मुरादाबाद के पांच खिलाड़ी शामिल रहे। इनमें से ओम शिवओम ने उत्तर प्रदेश की टीम की कप्तानी की। उनके अलावा गोविंद गौड़, अनिल सैनी, खेतन सैनी और अनुराग सक्सेना भी टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के मुरादाबाद लौटने पर जिला रोलबॉल संघ के सचिव शाहवेज अली, ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अजय पाठक समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का आयोजन पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। इसमें 16 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था। यूपी की टीम ने जम्मू-कश्मीर, गोवा और राजस्थान की टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में महाराष्ट्र की टीम से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed