फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Player beats female coach in Sonakpur Stadium, one hand got stitches

Moradabad: सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ी ने महिला कोच को पीटा, एक हाथ में लगे टांके.. दूसरे की अंगुलियां सुन्न

Sat, 18 May 2024 05:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2024 05:44 AM IST
सार

मुरादाबाद के सोनकपुर में एक खिलाड़ी में महिला कोच पर हमला कर दिया। इससे कोच के एक हाथ में टांके लगे हैं। बताया गया कि खिलाड़ी को दो दिन पहले अनुशासनहीनता के कारण बाहर कर दिया गया था। इसलिए उसने हमला किया।  

विज्ञापन
Moradabad: Player beats female coach in Sonakpur Stadium, one hand got stitches
मुरादाबाद में महिला कोच पर हॉकी से हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनकपुर स्टेडियम में तैनात महिला हॉकी कोच नेहा सिंह को एक खिलाड़ी ने हॉकी से बुरी तरह पीटा और भाग गया। इससे कोच के एक हाथ में टांके लगे हैं, जबकि दूसरे हाथ की अंगुलियां सुन्न हो गई हैं। कोच ने सिविल लाइंस थाने में खिलाड़ी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है। कोच नेहा सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय आरोपी स्टेडियम में उनके अंडर में हॉकी का अभ्यास करता है। दो दिन पहले अनुशासनहीनता के कारण उसको मैच से बाहर कर दिया गया था। कोच ने बिना अनुमति उसे खेलने के लिए मना किया था, लेकिन वह शुक्रवार को स्टेडियम में आकर अभ्यास करने लगा।
विज्ञापन


इस पर कोच ने नाराजगी जताई और कहा कि किससे अनुमति लेकर तुमने हॉकी स्टिक ली। कोच ने उसे डांटा तो वह गाली गलौज करने लगा और हॉकी स्टिक मारने की धमकी दी। कोच ने भी हॉकी स्टिक हाथ में उठा ली, इतने में खिलाड़ी ने महिला पर हॉकी स्टिक से तीन चार प्रहार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका खिलाड़ी ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी पीटने की धमकी दी। यह करने के बाद आरोपी स्टेडियम की दीवार फांदकर भाग गया। महिला कोच ने बताया कि आरोपी की मां स्टेडियम के पास ही खोखा लगाती हैं। उन्हें पूरे मामले की जानकारी है। आरोपी के खिलाफ रामगंगा विहार चौकी व सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। आरोपी अपने घर से फरार है।

स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में चल रहा था सम्मान समारोह

सोनकपुर स्टेडियम में शुक्रवार शाम एसएस चिल्ड्रन एकेडमी कांठ रोड की ओर से बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन था। बैडमिंटन हॉल में सम्मान समारोह चल रहा था। इस कारण क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार व अन्य कोच वहीं थे। जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तो दौड़कर ग्राउंड में पहुंचे।

महिला कोच को कांठ रोड स्थित अस्पताल ले गए। साथ ही डायल 112 को सूचना भी दे दी। कोच की ड्रेसिंग कराने के बाद सभी रामगंगा विहार चौकी पहुंचे। वहां से पुलिस उन्हें सिविल लाइंस थाने ले गई। जहां मामले की तहरीर दी गई। थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।



घटना दुखद है। खेल में खिलाड़ी को अनुशासनहीनता के लिए दंड मिलना बेहद आम है। उसे कोच पर हाथ नहीं उठाना चाहिए था। हम खिलाड़ी का स्टेडियम में प्रवेश प्रतिबंधित कर रहे हैं। अन्य कोचों को भी सलाह दी गई है कि रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के अलावा कोई भी प्रवेश न करे। - प्रेम कुमार, क्रीड़ाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed