फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Piyush Chawla wins Player of the Match title with three wickets

Moradabad News: पीयूष चावला ने तीन विकेट के साथ झटका प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Piyush Chawla wins Player of the Match title with three wickets
मुरादाबाद। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का जलवा कायम है। बुधवार को हुए दो मुकाबलों में चार टीमों में मुरादाबाद के चार खिलाड़ी खेलते दिखे। पहले मैच में नोएडा सुपर किंग्स की ओर से दिग्गज पीयूष चावला ने तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नोएडा का मुकाबला लखनऊ फॉल्कन्स की टीम से हुआ। पीयूष की शानदार गेंदबाजी की बदौलत नोएडा की टीम ने जीत हासिल की। लखनऊ की ओर से मुरादाबाद के युवा स्पिन गेंदबाज पर्व सिंह खेलते दिखे। उन्होंने एक ओवर में पांच रन देकर एक विकेट चटकाया। दूसरा मुकाबला काशी रुद्रास व कानपुर सुपर स्टार्स के बीच हुआ। काशी की ओर से मुरादाबाद के शिवा सिंह को कप्तान ने फिर ओपनिंग पर उतारा। इस बार शिवा कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 12 रन बनाए और आउट हो गए। गेंदबाजी में भी विकेट नहीं ले सके। कानपुर की ओर से मीडियम पेसर मोहसिन खान को भी विकेट नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने किफायती गेंदबाजी की।
विज्ञापन


&&&&&&&&&
मैैं अपने अंदर के क्रिकेट को किसी न किसी रूप में जारी रखना चाहता हूं। आईपीएल में कमेंट्री के बाद पिछले सीजन में खेलने का निर्णय बेटे के कारण लिया था। सीजन अच्छा रहा तो मुझे ऊर्जा मिली। इसीलिए क्रिकेट को जारी रख पा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीयूष चावला, गेंदबाज

मोहसिन, शिवा, पीयूष भैया जैसे अपने शहर के खिलाड़ियों के बीच इस लीग में बेहतर अनुभव मिल रहा है। मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं। कोशिश है कि इसे अपने खेल में दिखा सकूं। इस लीग में पहली बार मौका मिला है, इसे जारी रखना चाहता हूं।
- पर्व सिंह, गेंदबाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed