Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pipeline burst near Linepar Mata Temple, causing traffic jam

Moradabad News: लाइनपार माता मंदिर के नजदीक पाइप लाइन फटी, जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Pipeline burst near Linepar Mata Temple, causing traffic jam
मुरादाबाद। लाइनपार माता मंदिर के नजदीक नाले की खोदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फट गई। इस दौरान रोड पर पानी ही पानी होने से आवागमन बाधित हो गया। नवरात्र के पहले दिन की वजह से सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए जुटी थी। इस बीच पेयजल की पाइप लाइन फटने के कारण अकारण सड़क पर पानी फैल गया। पता चला कि यहां नाले के निर्माण के लिए खोदाई का काम चल रहा है। इस बीच लापरवाही के कारण जेसीबी से पेयजल की पाइप लाइन टकरा गई। पाइप लाइन फटने के बाद लोगों ने इस मामले की जानकारी नगर निगम को दी लेकिन घंटों कोई बंद करने के लिए सामने नहीं आया। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने भी रोष जताया। बताया कि नगर निगम की लापरवाही के वजह से पैदल चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
मंदिर पर मौजूद लोगों ने बताया कि नवरात्र शुरू हो गया है। रामलीला भी हो रही है। इस बीच नगर निगम ने अभी तक मंडी समिति से लेकर कैल्टन स्कूल तक की सड़क ठीक नहीं की है। जगह जगह गड्ढे हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शहर में गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन नगर निगम ने सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed