{"_id":"68a8d8c0f6f830bf7907c178","slug":"pinkys-diary-will-expose-many-faces-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-714038-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पिंकी की डायरी बेनकाब करेगी कई चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पिंकी की डायरी बेनकाब करेगी कई चेहरे
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोशाला की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली पिंकी के मकान से पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें 200 से ज्यादा मोबाइल नंबर और नाम दर्ज हैं। पुलिस इन मोबाइल नंबरों के जरिए तस्दीक कर रही है कि पिंकी से इन लोगों के क्या संबंध हैं। पुलिस के हाथ ली इस डायरी से कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। कांशीराम नगर में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिलने के बाद मझोला पुलिस ने पिंकी के घर पर दबिश दी। पूरे घर की वीडियोग्राफी की गई और तलाशी ली गई है। महिला के घर से पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें 200 से ज्यादा नंबर दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिंकी और उसका मुंह बोला भाई सचिन घर आने-जाने वाले लोगों के नंबर और नाम डायरी में दर्ज कर लेते थे। पिंकी इन नंबरों पर बीच-बीच में कॉल भी करती थी। पुलिस ने इन नंबरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कुछ नंबर तो बंद हो चुके हैं।
-- -- --
पिंकी के कारनामे से कॉलोनी के लोग हैरान
मुरादाबाद। पिंकी और उसके भाई सचिन के कारनामे से कॉलोनी के लोग भी हैरान हैं। पिंकी के घर में लंबे समय से लड़कियां रह रही थीं और लोगों का आना जाना भी रहता था। आस पड़ोस के लोग टोका टाकी करते थे तो पिंकी उनसे लड़ने लगती थी और धमकी दी कि मेरे घर आने वाले मेहमानों को परेशान किया जाएगा तो मुकदमा दर्ज करा दूंगी।
-- -
सेक्स रैकेट का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, कई जिलों में दबिश
मुरादाबाद। सेक्स रैकेट का नेटवर्क खंगालने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पांच टीमें गठित की हैं। पुलिस टीमें मुरादाबाद के अलावा दूसरे जनपदों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संभल, अमरोहा और रामपुर में दबिश दी है।