फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Piles of garbage have become a problem for the city, roads are also in bad condition.

Moradabad News: आफतनगरी की आफत बने कूड़े के ढेर, सड़कें भी खराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage have become a problem for the city, roads are also in bad condition.
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड 23 में नया गांव की आफत नगरी के लिए खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर बड़ी आफत बने हुए हैं। बदबू भरे माहौल में यहां के लोगों का जीना दुश्वार है। कई बार निगम प्रशासन को इसकी जानकारी देने के बाद भी कूड़े के ढेर नहीं हटाए गए। बदहाल सड़कें भी आफतनगरी की आफत में और इजाफा कर रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के नया गांव क्षेत्र में और भी कॉलोनियां हैं लेकिन आफतनगरी बड़ी कॉलोनी है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम ने यहां सड़कें और नालियां बनाईं तो हैं लेकिन नालियों को सही तरीके से ढाल नहीं दिया गया। यह नालियां जलनिकासी की दृष्टि से फेल हैं। अधिकतर नालियों में ढाल नहीं होने के कारण पानी उल्टी दिशा में बहने लगता है। जिस कारण गलियों में जलभराव होने लगता है।
विज्ञापन

शहर के अन्य क्षेत्रों की तरह यहां भी कभी पेयजल पाइप लाइन तो कभी गैस पाइप लाइन के लिए सड़कें खोद कर डाल दी गई हैं। कुछ सड़कों की मरम्मत महज औपचारिकता के लिए कर दी गई। आज भी ये सड़कें ऊबड़-खाबड़ हैं। मरम्मत के बाद भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आबादी के बीच खाली प्लॉटों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- खाली प्लॉट वर्षों से डंपिंग ग्राउंड बने हुए हैं। तेज हवा में गंदगी घरों व रास्तों पर फैलती है। बारिश के दौरान इसकी बदबू से घरों में रहना मुश्किल हो जाता है।
- अंकुश कुमार

-कई बार नगर निगम से शिकायत की- आबादी के अंदर से गंदगी के ढेरों को हटा दिया जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।
- श्यामवीर शर्मा

- इस गंदगी के ढेर के चारों ओर लोगों के घरों के दरवाजे हैं। सुबह घर से निकलते ही गंदगी सामने आती है। परिणाम यह है कि कोई अपने घर से दरवाजे पर भी नहीं बैठ पाता है।
- रमन कश्यप

बारिश के दौरान हवा के साथ गंदगी सड़कों तक पहुंच जाती है। फिसलन पैदा हो जाती है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
- विष्णु पाठक

- घरों में नगर निगम का पीने का पानी तो आता है लेकिन कई स्थानों पर पाइप लाइन लीक होने के कारण कई बार बदबूदार पानी आता है। जो पीने योग्य नहीं होता है।
सुरजीत सिंह


- रात को यहां न जाने कहां कहां से शरारती तत्व आ जाते हैं, जो नशे में हंगामा करते रहते हैं। कई बार उन्हें लोगों ने मना भी किया तो वह लड़ने को तैयार हो जाते हैं।
संगीत कुमार

- कई सड़कें खराब हो गई हैं, उनमें गड्ढे हो गए हैं तो कई ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं। लंबे समय से सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है, इसके लिए पार्षद से भी गुहार लगाई है।
कपिल कुमार

- शरारती तत्वों के कारण अक्सर लोगों के घरों में चोरियां हो जाती हैं। कई बार तो मंदिर से घंटे चोरी हो चुके हैं, जिससे लोगों को हमेशा ही भय बना रहता है। सुरक्षा नहीं रहती है।

रामपाल सिंह

- पाइप लाइन डालने के लिए कर्मचारियों ने कई सड़कों को खोद कर डाल दिया है। कई बार शिकायत करने के बाद कुछ सड़कों की मरम्मत कराई है लेकिन वह भी ऊबड़-खाबड़ हैं।
सोमपाल

- सबसे बड़ी समस्या है कि नालियों को ढाल नहीं दिया गया है, जिससे जलनिकासी नहीं हो पाती है। परिणाम यह होता है कि गलियों में जलभराव होने लगता है।
ऋषिपाल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed