फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pickup caught 60 sacks of rice from the government gully

पिकअप से सरकारी गल्ले का 60 बोरी चावल पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

अलीगढ़ के लिए पिकअप से सरकारी गल्ले का 60 बोरी चावल पकड़ासंवाद न्यूज एजेंसीजुनावई\/चंदौसी(संभल)।पूर्ति विभाग की ओर से अलीगढ़ जनपद के थाना दादों में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।शनिवार की रात जुनावई थाना पुलिस गश्त पर थी।सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने जांच की।

विज्ञापन
Pickup caught 60 sacks of rice from the government gully

विस्तार

अलीगढ़ के लिए
विज्ञापन

पिकअप से सरकारी गल्ले का 60 बोरी चावल पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुनावई/चंदौसी(संभल)। अलीगढ़ जनपद से जुनावई क्षेत्र में बेचने पिकअप से लाया जा रहा सरकारी गल्ले का 60 बोरी चावल पुलिस ने पकड़ लिया। पूर्ति निरीक्षक ने राशन जुनावई क्षेत्र के गोदाम प्रभारी के सुपुर्द कर दिया है और कार्रवाई के लिए अलीगढ़ जनपद के डीएसओ को सूचित करा दिया गया है। पूर्ति विभाग की ओर से अलीगढ़ जनपद के थाना दादों में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
शनिवार की रात जुनावई थाना पुलिस गश्त पर थी। उस दौरान पुलिस ने अलीगढ़ जनपद से सांकरा घाट पुल पर होकर जुनावई क्षेत्र में आ रही मैक्स गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी के अंदर सरकारी गल्ले की 60 बोरी(करीब 30 क्विंटल) चावल मिलने पर पूर्ति विभाग गुन्नौर को सूचित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने जांच की। जांच पड़ताल में पता चला अलीगढ़ जनपद के दादों थाना क्षेत्र के मोहकमपुर गांव की सरकारी गल्ले की दुकान का चावल है और इसको बेचने चालक सौरभ कुमार और मनोज कुमार जुनावई क्षेत्र में ला रहे थे। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने चावल की 60 बोरी जुनावई गोदाम प्रभारी हनीफ कुमार के हवाले कर दी।
विज्ञापन

इसी के साथ ही पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार के कार्रवाई के लिए अलीगढ़ डीएसओ शिवाकांत पांडे जी को फोन कर अवगत कराया। ललित कुमार के सूचना के आधार पर डीएसओ अलीगढ़ ने मोकमपुर राशन दुकानदार पूरन सिंह के घर पर राशन की जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें 35 कुंटल राशन कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना दादों में राशन डीलर के खिलाफ दादों थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। वाहन को जुनावई थाने में जब्त करा लिया गया है।
ललित कुमार पूर्ति निरीक्षक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed