फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Photographer dies, colleague injured in road accident

Moradabad News: सड़क हादसे में फोटोग्राफर की मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Photographer dies, colleague injured in road accident
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

रामपुर जनपद के सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वाला नगर श्याम काॅलोनी निवासी विशेष शर्मा (45) शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का काम करते थे। रविवार को विशेष शर्मा ने पाकबड़ा में आयोजित एक शादी समारोह में अपनी टीम भेजी थी। बताया गया कि सोमवार सुबह लगभग पांच बजे विशेष शर्मा अपने साथी सोराज यादव के साथ पाकबड़ा अपने स्टाफ को लेने गए जा रहे थे। जब यह दोनों मैनाठेर थाना क्षेत्र में पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे विशेष शर्मा और सोराज यादव घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विशेष शर्मा को मृत घोषित कर दिया। विशेष शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मैनाठेर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed