फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Phooldol procession took place with great pomp in Amarpur Kashi

Moradabad News: अमरपुरकाशी में धूमधाम से निकली फूलडोल शोभायात्रा

Sun, 24 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Phooldol procession took place with great pomp in Amarpur Kashi
बिलारी के अमरपुरकाशी गांव में फूलडोल शोभायात्रा में शमिल गणमान्य लोग-स्रोत कमेटी - फोटो : shiv tripathi
बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी गांव में शनिवार दोपहर धूमधाम से परंपरागत फूलडोल शोभायात्रा निकाली गई। सबसे पहले आचार्य ओमशास्त्री ने दीप जलाकर भगवान गणेश का और राधा कृष्ण का पूजन किया। बाद में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और भाजपा के जरगांव मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा एडवोकेट,कार्यक्रम संयोजक मेघराज सिंह ने संयुक्त रूप से फूलडोल शोभायात्रा की शुरूआत की। शोभायात्रा में मां दुर्गा, गणेश जी, राधा कृष्ण और सुदामा की झांकिया शामिल रहीं, जो ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा संचालन में जेपी यादव, अशोक यादव, अंकित यादव, विनोद सैनी, कुलदीप सैनी, गिरधारी लाल, आकाश शर्मा, सुरेंंद्र सिंह, राकेश सैनी आदि का सहयोग बना रहा। अंत में मेघराज सैनी ने सभी के प्रति आभार जताया। शोभायात्रा समापन पर अमरपुरकाशी गांव में फूलडोल मेला भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed