{"_id":"5904f94b4f1c1b2612c0c83f","slug":"petrol-pump-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे, एक पंप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे, एक पंप सील
मुरादाबाद।
Updated Sun, 30 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर नहीं है कैश
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ द्वारा लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर की गई कार्रवाई के बाद देश भर के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की जा रही है। शनिवार को शहर में पुलिस प्रशासन की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। पीलीकोठी स्थित पेट्रोल पंप को प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही बंद कर दिया गया था।
जबकि अंदर मशीन से एक टेक्नीशियन छेड़छाड़ कर रहा था। संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। इसके अलावा पीएसी तिराहा स्थित गौतम पेट्रोल पंप घटतौली पकड़ी गई है। प्रशासन की टीम ने पंप का घटतौली में चालान कर दिया है।
शनिवार दोपहर एसीएम- वन शैलेंद्र कुमार और एसीएम-दो राम प्रकाश ने पुलिस को साथ लेकर दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप छापा मार दिया। अचानक पुलिस देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मशीन से पेट्रोल निकलवा कर चेक किया। इसके अलावा पेट्रोल भरने वाली मशीनों को चेक किया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। टीम ने यहां भी चेकिंग गई। इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिवाइस की तलाश की गई। लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं आया। टीम ने गांगन तिराहे के पास पेट्रोल पर कार्रवाई की। यहां भी माप तौल सही पाई गई। इसके बाद टीम ने पीलीकोठी चौराहा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर छापा मारा। ये पंप टीम के पहुंचने से पहले ही बंद हो गया था।
टीम को देखकर अंदर मशीन में छेड़छाड़ कर रहा युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम शशांक है और वह अहमदाबाद की मिडको कंपनी में टेक्नीशियन है। कंपनी के आदेश पर ही वह मशीन की मेंटीनेंस के लिए आया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने उसे सिविल लाइंस थाने भिजवा दिया। जबकि पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया।
इसके बाद टीम ने पीएसी तिराहे पर गौतम पेट्रोल पंप पर छापा मारा। टीम ने यहां एक मशीन पर घटतौली पकड़ी। 5 लीटर पेट्रोल में 300 एमएल कम पाया गया है। जिला पूर्ति विभाग ने चालान कर दिया है। जबकि पेट्रोप पंप पर कार में बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति को टीम ने पकड़ लिया।
उसकी गाड़ी से कई संदिग्ध चीजें मिली है। कार से पेट्रोल के पाइप, मशीन और अन्य कई चीजें मिली हैं। कार स्वामी ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। जबकि उसका साथी पेट्रोप पंप की मशीनों की मेंटीनेंस का काम करता है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सुलेमान को थाने भिजवा दिया। पेट्रोल पंपों से पकड़े गए दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।