फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   person running nursing home on fake degree arrested

Moradabad News: फर्जी डिग्री पर नर्सिंगहोम चलाने वाला गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
person running nursing home on fake degree arrested
मुरादाबाद। बिना रजिस्ट्रेशन व फर्जी डिग्री पर अवैध रूप से नर्सिंगहोम चलाने के आरोपी राशिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फर्जी डिग्रियों के आधार पर आरोपी खुद को एमबीबीएस एमएस जनरल सर्जन बताकर लोगों के ऑपरेशन करता था। 24 सितंबर 2024 को स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर उसका अस्पताल सील किया था। चार माह बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। कांठ के मिश्रीपुर-बेगमपुर रोड पर मेडिकेयर नर्सिंगहोम पर 24 सितंबर 2024 को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव कुमार बेलवाल ने छापा मारा था। यहां जांच में मौके पर कोई भी प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं मिला था। नर्सिंगहोम संचालक रामपुर के शाहबाद गेट सेंट्रल कॉलोनी निवासी मोहम्मद राशिद व मो, इरशाद मौके पर नहीं मिले थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान आठ मरीज नर्सिंग होम में भर्ती थे, जिनमें से तीन के ऑपरेशन भी किए गए थे। इस नर्सिंगहोम का सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन नहीं था। ऑपरेशन फर्जी डिग्रीधारी ने किए थे। इस दौरान कौन एनेस्थेटिस्ट मौजूद रहा, इसका जवाब भी झोलाछापों के पास नहीं था। नर्सिंगहोम में ओटी के अलावा एक मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला था। यहां मिले लेटरपैड और नर्सिंगहोम के बोर्ड पर डॉ. मोहम्मद राशिद एमबीबीएस एमएस जनरल सर्जन सहित कई अन्य डॉक्टरों के नाम भी लिखे थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने कांठ थाने में तहरीर देकर मो. राशिद, मो. इरशाद समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब स्पष्ट हो गया है कि मोहम्मद राशिद के पास एमबीबीएस एमएस जनरल सर्जन की कोई डिग्री नहीं है। रविवार को कांठ पुलिस ने उसे चार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मो. राशिद व मो. इरशाद के पास मेडिकल की कोई डिग्री नहीं है। दोनों झोलाछाप हैं और मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। राशिद के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइंस थाने में भी धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मो. इरशाद की बेल निरस्त कराने के लिए भी डिप्टी सीएमओ ने प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि झोलाछापों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed