{"_id":"629e5ccb9ee27f092c34622a","slug":"pernta-sports-and-evergreen-team-won-the-match-city-news-mbd430592037","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटा स्पोर्ट्स और एवरग्रीन टीम ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटा स्पोर्ट्स और एवरग्रीन टीम ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सांई क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित मुरादाबाद किरे्कट चैंपियनशिप में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एवरग्रीन टीम ने फैमिली एंड फ्रेंड्स टीम को हराया। इसमें एवरग्रीन टीम के गेंदबाज रॉबिन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पेंटा स्पोर्ट्स टीम ने आरएस स्पोर्ट्स टीम को हराया। इसमें कप्तान पर्व सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मैच में फैमिली एंड फ्रेंड्स के कप्तान अमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी को चुना। एवरग्रीन टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। एवरग्रीन के अक्षु बाजवा ने 46 और वासिक रजा ने 42 रनों का योगदान दिया। फैमिली एंड फ्रेंड्स टीम की ओर से सोनू ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैमिली एंड फ्रेंड्स टीम 135 रनों पर ढेर हो गई। अभय अग्रवाल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। गेंदबाजी में एवरग्रीन टीम के रॉबिन सिंह ने 3.2 ओवरों में 15 रन देकर पांच विकेट झटके।
दूसरे मैच में पेंटा स्पोर्ट्स के कप्तान पर्व सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। पेंटा स्पोर्ट्स टीम ने 176 रनों का लक्ष्य आरएस स्पोर्ट्स टीम को दिया। इसमें गगन पुंडीर ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। आरएस स्पोर्ट्स टीम की ओर से दानिश और अनवर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरएस स्पोर्ट्स की टीम 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोहित ने सर्वादिक 29 रन बनाए। गेंदबाजी में पेंटा स्पोर्ट्स के पर्व सिंह ने तीन, अरबाज और गगन विर्क ने दो-दो विकेट लिए। अंपायरिंग शमशाद और सतेंद्र ने की।
विज्ञापन
मैच के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एके सिंह, सुशील शर्मा, आलोक राठौर, सचिन तोमर, नरेंद्र, आलोक, प्रिंस आदि मौजूद रहे।