{"_id":"60df67f38ebc3edbd008d097","slug":"people-suffering-due-to-heat-wave-city-news-mbd394363570","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू के थपेडों से बेहाल हुए लोग, 10 दिनों में दुगना हुआ कई फीडरों का लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू के थपेडों से बेहाल हुए लोग, 10 दिनों में दुगना हुआ कई फीडरों का लोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भीषण गर्मी और लू के थपेडों से लोग बेहाल हो गए हैं। हालांकि शुक्रवार को पारा कुछ कम रहा लेकिन 84 प्रतिशत उमस ने हालत और खराब कर दी। पंखे और कूलर में भी पसीना नहीं सूख पा रहा। लगातार तापमान बढ़ने से बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर भी गर्मा रहे हैं और कुछ फीडर पर तो 10 दिन में लोड दुगना पहुंच गया है।
बुद्धि विहार स्थित 33/11 बिजलीघर पर 10 दिन में लोड दुगना हो गया है। सुबह के वक्त जिस फीडर का लोड 55 एंपीयर तक रहता है वह शाम को छह बजे के बाद बढ़ना शुरू होता है और रात के 10 बजे के बाद ये 76 एंपीयर तक पहुंच जाता है। हालांकि रात को बाजार बंद होने की वजह से लोड कम होना चाहिए लेकिन कर्मी के कारण कूलर, पंखों के साथ ही एसी का प्रयोग बढ़ने के कारण लोड में इजाफा हुआ है। बिजली विभाग का दावा है कि फीडर की क्षमता अधिक है इसलिए ट्रिपिंग या ओवरलोडिंग की समस्या नहीं होती। रात 10 बजे के बाद ओवरलोडिंग की स्थिति बनती है। कहीं तार गर्म होकर टूट जाता है तो कहीं जंफर उड़ते हैं। रोजाना 23 घंटे की औसत सप्लाई का दावा विद्युत विभाग ने किया है।
बाजारों पर भी दिखा गर्मी का असर
गर्मी से ज्यादा उमस परेशान कर रही है। शुक्रवार सुबह 84 प्रतिशत आर्द्रता रही जिससे उमस बढ़ गई। गर्मी के कारण लोग भी दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसका असर बाजारों में भी नजर आ रहा है। शनिवार, रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते शुक्रवार को बाजार में आम दिनों की तुलना में भीड़ अधिक होती थी लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं दिखा। टाउन हॉल, बुध बाजार, गुरहट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को भीड कम नजर आई ।
विज्ञापन
बुद्धि विहार के 33/11 केवी बिजलीघर 10 दिन में फीडरों पर बढ़ा लोड
फीडर भार 22 जून 28 जून 2 जुलाई
बुद्धि विहार प्रथम 56 60 76
बुद्धि विहार सेकेंड 76 80 112
आवास विकास प्रथम 44 46 66
आवास विकास सेेकेंड 8 10 24
सर्किट हाऊस 3 4 6
नोट : फीडर पर भार एंपीयर में है।