{"_id":"6a70fdf354ff0819270439af","slug":"people-still-gliding-through-the-shrouds-of-disorder-on-the-quiet-of-the-factory-fire-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-962555-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फैक्टरी की आग शांत पर अव्यवस्थाओं की लपटों से अब भी झुलस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फैक्टरी की आग शांत पर अव्यवस्थाओं की लपटों से अब भी झुलस रहे लोग
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोमबत्ती फैक्टरी में लगी आग तो शांत हो गई लेकिन अव्यवस्थाओं की लपटों अब भी लोगों को झुलसा रही हैं। तीन दिन बाद भी मलबा नहीं हटाया गया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की टीम भी मलबा हटाने नहीं आई है। प्रकाश कुंज शिव कॉलोनी के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोतवाली के बुधबाजार कृष्णा कॉलोनी निवासी अभिषेक अग्रवाल की मोमबत्ती की फैक्टरी, गोदाम और घर में शुक्रवार की रात आग लग गई थी। करीब 10 घंटे बाद शनिवार की सुबह 11 बजे आग पर काबू पाया गया था। इस अग्निकांड की वजह से फैक्टरी की दीवार टूटकर प्रकाश कुंज शिव विहार कॉलोनी की गली में गिर गई थी। आस-पड़ोस के घरों में नुकसान हुआ था। विशाल सिक्का के घर की दीवार टूट गई है और उनके घर में भारी नुकसान हुआ है। गली में पड़े मलबे की वजह से लोगों को आना-जाना बंद हैं।
सागर सक्सेना के घर में भारी नुकसान हुआ है। नीशू अहूजा का कहना है कि वह अपने घर से सामान निकालते हुए भी डर रही हैं। जगह-जगह दीवारों में दरारें आ गई हैं। सीमा, संगीता, रीता, प्रियंका और कामिनी का कहना है कि सोमवार को न तो नगर निगम की टीम आई और न ही फैक्टरी मालिक ने मलबा हटवाया है। अगर मंगलवार को भी नगर निगम के लोग मलबा हटवाने नहीं आएंगे तो बुधवार को डीएम से मिलकर मलबा हटवाने की मांग की जाएगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह कहना है कि दमकल विभाग और प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
00
अग्निशमन विभाग की टीम ने की जांच, फैक्टरी मालिक के दर्ज किए बयान
मुरादाबाद। सीएमओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय और एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा टीम की सोमवार को कृष्णा कॉलोनी पहुंचे और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल के बयान दर्ज किए। इसके अलावा फैक्टरी में एक-एक पहलू की जांच की और आग लगने के कारण जानने का प्रयास किया। आस-पड़ोस के लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। सीएमओ का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से आग लगना लग रहा है।