फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People scared of leopard in western UP, Leopard came front of car Kanth, atmosphere of fear Pakbara

पश्चिमी यूपी में तेंदुए की दहशत से सहमे लोग: कांठ में कार के सामने आया, पाकबड़ा के कई गांवों में डर का माहौल

Wed, 11 Sep 2024 12:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:39 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में तेंदुए की दहशत बरकरार है। मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके के गांवों में तेंदुआ लगातार देखा जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में गश्त की जा रही है। 

विज्ञापन
People scared of leopard in western UP, Leopard came front of car Kanth, atmosphere of fear Pakbara
वन कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात कांठ और पाकबड़ा क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया। कांठ में चेतरामपुर मार्ग पर तेंदुआ अचानक ठेकेदार की कार के सामने आया गया और बीच सड़क पर बैठक गया।

विज्ञापन


दूसरी ओर पाकबड़ा से सटे गांव गुरैठा में तेंदुआ के दिखने पर हड़कंप मच गया। यहां तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। तेंदुए की दहशत के कारण किसान खेतों पर नहीं जा रहे हैं। कांठ के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी रियाजुद्दीन नगर पंचायत के ठेकेदार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वह चेतरामपुर गांव की सड़क पर कूड़ाघर का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार की रात वह कूड़ाघर के काम को देखने गए थे। रात करीब 11 बजे वह वापस लौट रहे थे। जब वह चेतरामपुर मार्ग स्थित पटाखा फैक्टरी के पास आए तो अचानक उनकी कार के सामने एक तेंदुआ आ गया।

तेंदुआ एक मिनट सड़क पर बैठा रहा और बाद में सड़क किनारे गन्ने के खेत में जाकर बैठ गया। रियाजुद्दीन ने तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। चेतरामपुर मार्ग पर पिछले कई दिन से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जिससे चेतरामपुर, बड़ौदा विरान, माननगर आदि क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत व्याप्त है।

दूसरी ओर पाकबड़ा से सटे गुरैठा गांव में सुखवीर सिंह के घर के पास मंगलवार को तेंदुआ देखा गया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना गांव के लोगों ने वन विभाग को दी। गांव पहुंचकर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया है।

पूर्व प्रधान सुशील सिंह ने बताया कि तेंदुए की दहशत से ग्रामीण खेतों में नहीं जा रहा रहे हैं। मंगलवार की शाम तक गांव में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ नहीं आया था। वन विभाग व पुलिस विभाग की ओर से क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

वाहन की टक्कर से तेंदुए की हो गई थी माैत

पिछले साल पाकबड़ा-कैलसा रोड पर गिदौड़ा गांव के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। वन विभाग के मुताबिक सड़क पार करते समय तेंदुआ किसी वाहन की चपेट आ गया था। इससे वह घायल हो गया था। इसके अलावा दूसरे क्षेत्रों में तेंदुए मृत अवस्था में मिले थे।

कांठ तहसील के 22 गांव तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र घोषित

कांठ तहसील क्षेत्र में तेंदुआ दिखने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए वन विभगा ने तहसील के 22 गांवों में तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इन गांवों में तेंदुए का दशहत है। पिछले साल भी तेंदुए ने इन इलाके में खासा उत्पात मचा था।

22 तेंदुआ प्रभावित गांव

कांठ तहसील के गांव सलेमपुर, भंकरी, रामसराय, पाइंदापुर, मिश्रीपुर, हीरापुर, बेगमपुर, शेरपुर, रूस्तमपुर, मुख्त्यारपुर नवादा, पेली विश्नोई, फूलपुर मिठ्ठनपुर, खलीलपुर कद्दीम, पोटा, मुंडाखेड़ी, फत्तेहपुर विश्नोई, मल्हपुर खईया, रसूलपुर चौहरा, संदलीपुर, मानपुर, मधपुरी इनायतपुरी, बगिया सागर आदि गांवों के जंगलों में अक्सर तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। इसके कारण इन्हें तेंदुआ बाहुल क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।

चेतरामपुर मार्ग पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है तो इसे दिखवाया जाएगा। लोगों से अपील भी की जाती है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो वह इस नंबर 9759730666 पर सूचना अवश्य ही दें। साथ ही तेंदुए को भी हाल में न छोड़ें। - पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी वन रेंजर, कांठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed