फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People reached the tribute meeting of Brahmalin Saint Rajendrananda

Moradabad News: ब्रह्मलीन संत राजेंद्रानंद की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोग

Mon, 01 Sep 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
People reached the tribute meeting of Brahmalin Saint Rajendrananda
ब्रह्मलीन संत स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व
कांठ। विख्यात कथावाचक व श्री विश्नोई आश्रम हरिद्वार के महंत रहे गो ऋषि ब्रह्मलीन संत स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सहित कांठ क्षेत्र भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


15 अगस्त को गो ऋषि ब्रह्मलीन संत स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज का निधन हो गया था। रविवार को श्री विश्नोई आश्रम भीम गोड़ा हरिद्वार में शांति यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें विश्नोई समाज ही नहीं बल्कि अन्य समाजों के लोगों ने संत को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर आत्म शांति की प्रार्थना की। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शोक संदेश भी पहुंचा। कांठ के महमूदपुर माफी निवासी श्री विश्नोई आश्रम हरिद्वार के महंत संत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राजन विश्नोई, एमएलसी सलिल विश्नोई, सतवीर सिंह मान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, विश्नोई युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानू विश्नोई, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन गुर्जर, श्रीओम सिंह विश्नोई, हरदीप सिंह, जितेंद्र विश्नोई आदि सहित कांठ नगर, गांव रसूलपुर गुर्जर, महमूदपुर माफी, मुख्त्यारपुर नवादा, अहमदपुर निंगू नंगला, हिरनपुरा, पेली विश्नोई, फत्तेहपुर विश्नोई, सलावा, खलीलपुर कद्दीम सहित हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से समाज के लोग, संत, सभी आश्रमों के महंत और गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed