फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People protested against encroachment on Kudka river and lack of flood prevention.

Moradabad News: कुड़का नदी पर अतिक्रमण व बाढ़ की रोकथाम न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
People protested against encroachment on Kudka river and lack of flood prevention.
ठाकुरद्वारा। नगर में नंगलिया स्थित कुड़का नदी में बरसात में आने वाली बाढ़ की रोकथाम के इंतजाम नहीं होने से वार्ड आठ मोहल्ला ताली के लोगों ने शनिवार को एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन सौंपकर नदी के पास किए गए अतिक्रमण को हटाने व बारिश से पहले नदी की साफ-सफाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि नदी किनारे अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया गया है। इसकी शिकायत के बाद भी नगर पालिका व राजस्व विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। नदी पर किया गया अतिक्रमण भी नहीं हटवाया जा रहा है। बताया कि हर वर्ष बरसात में पूरे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में तीन से चार फीट पानी सड़क पर भर जाता है। घरों में भी पानी घुस जाता है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। अभी तक कुड़का नदी की सफाई नहीं की गई है। उनकी मांग पर एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मुख लाल सिंह, जलालुद्दीन, तेजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, मनोज शर्मा व बाबूराम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed