{"_id":"621bd74d03ee7f5b00172c8c","slug":"people-of-the-city-are-getting-upset-every-day-due-to-jam-the-track-shopkeepers-are-not-shifting-in-the-vending-zone-moradabad-news-mbd420148188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से रोज शहर के लोग हो रहे परेशान, वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं हो रहे पटरी दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से रोज शहर के लोग हो रहे परेशान, वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं हो रहे पटरी दुकानदार
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की सड़कों को स्मार्ट बनाने के लिए वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए नगर निगम ने कुक्कुटशाला को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित कर 74 पटरी दुकानदारों को वहां दुकानें भी आवंटित कर दी है, लेकिन चंद वेंडर ही वहां शिफ्ट हो सके हैं। इसके चलते टाउनहाल व उसके आसपास की काफी चौड़ी सड़क पर भी हमेशा जाम लगा रहता है। इसके चलते शहर के लोगों को रोज काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन्हें दुकान आवंटित किया गया है उन्हें शिफ्ट होने के लिए चेतावनी भी दी गई है, लेकिन कोरोना काल के कारण उन्हें जबरन हटाने की कार्रवाई नहीं की गई थी। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद आवंटित दुकानों में शिफ्ट न होने वाले पटरी दुकानदारों का आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
वेंडरों के भी यहां दो गुट
टाउनहाल पर फड़ लगाने वाले 126 वेंडरों में भी दो गुट है। इनमें से एक गुट में 74 वेंडर तो दूसरे में 52 वेंडर शामिल हैं। नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन में 74 वेंडरों वाली यूनियन से जुड़े वेंडरों को शिफ्ट करने के लिए दुकानें आवंटित की गई हैं। लेकिन 52 वेंडरों वाली यूनियन का कहना है कि उन लोगों की ओर नगर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। 74 पटरी दुकानदारों की यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह लोग आवंटित दुकानों में शिफ्ट भी हुए थे, लेकिन दूसरे गुट को निगम ने हटाया। जिसके कारण मजबूरी में उन्हें वापस लौटना पड़ा।
कुक्कुटशाला पर नगर निगम ने वेंडिंग जोन बना कर वहां मेरी यूनियन में शामिल 74 लोगों को दुकानें आवंटित की हैं। काफी लोग वहां शिफ्ट हो गए थे। दुकानें भी खोलने लगे थे, लेकिन कुछ लोग टाउनहाल पर पूर्व की भांति दुकानें लगाते रहे। इसके कारण कुक्कुटशाला स्थित वेंडिंग जोन में ग्राहक नहीं जा रहे थे। कोरोना के कारण वैसे ही पटरी दुकादारों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। लिहाजा जीविकोपार्जन के लिए उन लोगों को वापस टाउनहाल आकर दुकानें लगाने को मजबूर होना पड़ा। निगम जब टाउनहाल से सभी लोगों को हटाएगा तब वह लोग भी शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
कमल कुमार, अध्यक्ष फुटपेरी वेलफेयर एसोसिएशन
52 पटरी दुकानदारों की नगर निगम उपेक्षा कर रहा है। हम सभी दुकानदारों को हमेशा नगर निगम सिर्फ जबरन हटाने की बात कहता है। जबकि इनमें कई पटरी दुकानदार ऐसे भी हैं जिनकी तीसरी पीढ़ी फड़ लगा रही है। सभी पटरी दुकानदारों के पास दूसरा कोई जीविका का साधन नहीं है। निगम प्रशासन किसी उचित स्थान पर वेंडिंग जोन बनाकर शिफ्ट भी नहीं कर रहा है। कोरोना के कारण वैसे ही सभी आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। चार पटरी दुकानदारों की मृत्यु भी हो चुकी है। अगर निगम प्रशासन ने जबरिया हटाया तो सबके समक्ष भुखमरी का संकट पैदा हो जाएगा। इस लिए निगम 52 पटरी दुकानदारों को टाउनहाल से हटाने के बजाय वहीं चार फीट में पटरी बनाकर दे दे।
मनोज कुमार रावत, अध्यक्ष 52 पटरी दुकानदार, टाउनहाल
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों को स्मार्ट किया जाना है। इसके लिए टाउनहाल के चारों ओर मौजूद पटरी दुकानदारों को जब कार्य शुरू होगा तो हटना ही होगा। टाउनहाल पर पहले पंजीकृत 74 पटरी दुकानदार हैं। इन दुकानदारों को कुक्कुटशाला पर दुकानें एलाट की गई हैं। वहां लाइट, शौचालय, शुद्ध पेयजल समेत कई अन्य व्यवस्थाएं भी नगर निगम कर रहा है। लेकिन आवंटन के बाद के बाद भी कई पटरी दुकानदार वहां शिफ्ट न होकर टाउनहाल पर ही दुकानदारी कर रहे हैं। 52 पटरी दुकानदारों का कोई लेखा नगर निगम के पास नहीं है। वह अवैध रूप से दुकानें लगा रहें हैं। जिन्हें दुकानें आवंटित की गई हैं उन्हें नोटिस जारी कर शिफ्ट होने के लिए कह दिया गया है। जो नहीं शिफ्ट होंगे उनका एलाटमेंट मार्च के बाद कैंसिल कर दिया जाएगा।
संजय चौहान, नगर आयुक्त
प्रवीन यादव वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने से खुश
मुरादाबाद। कुक्कटशाला पर वेंडरों के लिए आवंटित दुकानों में से शुक्रवार सिर्फ एक दुकान खुली दिखी। प्रवीन यादव इस दुकान में चाय बेचते मिले। पूछने पर बताया कि पहले टाउनहाल पर मूंग की दाल बेचने का ठेला लगाते थे। नगर निगम ने करीब डेढ़ साल पहले यहां दुकान एलाट की थी तब यहां चाय की दुकान रख ली। शुरू में कारोबार मंदा रहा, थोड़ी परेशानी भी हुई लेकिन अब काम ठीकठाक चल रहा है। टाउनहाल पर पहले पुलिस की झड़प, डंडे भी सहने पड़ते थे। अब अपनी दुकान है। नगर निगम बिजली कनेक्शन भी दिलवाने की बात कह रहा है। दुकानदारों के लिए शौचालय तथा शुद्ध पानी और प्रकाश की भी व्यवस्था है। मुझे शिफ्ट होकर अच्छा लग रहा है।