फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of Hindu community started digging well adjacent to mosque in Mandi Dhanaura

Amroha: मंडी धनौरा में हिंदू समाज के लोगों ने मस्जिद से सटे कुएं की खोदाई शरू की, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

Thu, 26 Dec 2024 11:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Dec 2024 11:29 PM IST
सार

लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर कब्जा कर कुएं को पाटने का आरोप लगाया है। इसके बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। मंडी धनौरा के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित तेली वाली मस्जिद से सटे कुएं का मामला है।

विज्ञापन
People of Hindu community started digging well adjacent to mosque in Mandi Dhanaura
मौके पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित तेली वाली मस्जिद से सटे कुएं की हिंदू समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात खोदाई शुरू कर दी। दूसरे समुदाय के लोगों पर कुएं पर कब्जा कर उसे पाटने का आरोप लगाया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सांप्रदायिक माहौल को देखते हुए कुएं की खोदाई के कार्य को रुकवा दिया। अतिरिक्त फोर्स को भी मौके पर बुलाया गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे मोहल्ला सुभाष नगर में तेली वाली मस्जिद से सटे कुएं की  हिंदू वर्ग के लोगों ने खोदाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि यह कुआं 100 वर्ष से अधिक पुराना है और यहां हिंदू समुदाय के लोग पूजा पाठ भी करते रहे हैं। लेकिन, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुएं पर कब्जा कर उसको पाट दिया। 

विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खोदाई कर रहे लोगों को वहां से हटाया। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने कुएं पर दीपक जलाकर रख दिया है। दूसरी ओर मस्जिद के बाहर कुएं पर खोदाई की सूचना मिलते ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी मस्जिद पर एकत्र होना शुरू हो गए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

फिलहाल कुएं की खोदाई रुकवा दी गई है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद ही खोदाई शुरू हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है। - स्वेताभ भास्कर, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed