फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of Buddhi Vihar Sector-9A forced to water for 15 days

Moradabad News: बुद्धि विहार सेक्टर-9 ए के लोग 15 दिन से गंदा पानी पीने को मजबूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
People of Buddhi Vihar Sector-9A forced to water for 15 days
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आवास विकास के बुद्धि विहार सेक्टर-9 ए में रहने वाले लोग पिछले 15 दिन से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने लीक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई है। इससे लोगों में रोष है।

आवास विकास परिषद द्वारा बुद्धि विहार सेक्टर-9 ए में 198 फ्लैट्स बनाए गए हैं। इनमें रहने वाले लोगों को पेयजलापूर्ति के लिए परिसर में पंप लगाया गया है, जो ओवरहेड टैंक से आने वाले पानी को चार मंजिला भवन की पानी टंकी तक पहुंचाता है। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले पानी की पाइप लाइन वहां लीक हो गई। जिससे शुरू में गंदा पानी आता है, लीकेज वाले स्थान से पानी बह कर बर्बाद होता है। वहां रहने वाले गार्ड व अन्य लोगों ने इसकी सूचना भी विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण जहां पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं लोगों को भी गंदा पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहां रहने वाले लोगों ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग आवास विकास के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed