फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People are upset without electricity

Moradabad News: बिना बिजली लोग परेशान, अधिकारी बोले-धरना दिया तो अंदर करवा देंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
People are upset without electricity
मुरादाबाद। बुद्धि विहार सेक्टर-16 में पीएम आवास योजना के तहत बने मकानों के बार करंट की समस्या बरकरार है। पांच दिन में आवास विकास की टीम फाल्ट नहीं ढूंढ पाई है। लोगों को बिना बिजली परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पीने के पानी की भी समस्या हो रही है। इसके बावजूद स्थानीय अधिकारी लोगों की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। उलटा लोगों को धमकाया जा रहा है कि यदि धरना-प्रदर्शन किया तो पुलिस बुलाकर अंदर करवा देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोग एकत्र होकर आवास विकास परिषद के दफ्तर में पहुंचे थे, वहां एसई का घेराव किया। एसई ने विद्युत सर्किल के एक्सईएन को फोन कर लोगों की समस्या का निराकरण करने के लिए कहा। इसके बाद लोग लौट गए लेकिन 24 घंटे बाद भी समस्या हल नहीं हुई। शुक्रवार को लोग फिर से एसई के पास पहुंचे तो उनसे कहा गया कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। विद्युत सर्किल की टीम से काम करने के लिए कहा गया है। अब यदि धरना प्रदर्शन किया या लोग एकत्र होकर कार्यालय आए तो जेल में डलवा दिया जाएगा। परेशान लोग वापस अपने घरों को चले गए, उन्होंने फैसला किया कि यदि शनिवार तक फाल्ट की मरम्मत नहीं की गई तो वे डीएम कार्यालय में जाकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद आवास विकास के कर्मचारी भी सेक्टर-16 में फाल्ट ढूंढने पहुंच गए। पूरे दिन अंडरग्राउंड लाइन के पास खुदाई करने के बाद भी फाल्ट नहीं मिला। काम फिर अगले दिन पर टाल दिया गया। यहां शुक्रवार की रात पिछले चार दिनों की तरह लोगों ने बिना बिजली के गुजारी। गीता, देवी, मनोज, सतेंद्र, वीर सिंह यादव, कुल बहादुर आदि लोगों का कहना था कि यदि आवास विकास दफ्तर की बिजली कटे तो अधिकारियों को परेशानी का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ तक आवाज पहुंचने में लगे चार दिन
आवास विकास के विद्युत अधिकारी लखनऊ में बैठते हैं। विद्युत संबंधी कोई भी समस्या होने पर लोगों को लखनऊ पत्र लिखना पड़ता है। सेक्टर-16 में भी जब करंट से तीन गोवंशीय पशु मर गए तब आवास लखनऊ तक पहुंची। यहां के अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की। लोगों को अपने खर्च पर इंजन लगवाकर पानी निकलवाना पड़ा।


- टीम को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द फाल्ट की मरम्मत की जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। शुक्रवार को टीम ने काम भी किया है। शनिवार तक लोगों को बिजली मिलने लगेगी। - सीपी सिंह, एसई विद्युत (आवास विकास)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article