फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pay tribute to prident of foot ball associatin

फुटबॉल एसोसिएसन के अध्यक्ष को खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
pay tribute to prident of foot ball associatin
मुरादाबाद। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंद्र के आकस्मिक निधन पर खेल जगत से जुड़े शहर के लोगों में शोक की लहर छा गई। फुटबॉल खिलाड़ियों एक सभा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

हरथला के खेल मैदान में एक होकर फुटबॉल खिलाड़ियों ने दिवंगत आत्मा की शांति लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर राकेश चंद्र द्वारा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। इसके अलावा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल के आवास पर एक शोक सभा आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने शिरकत की और अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। महासचिव ने कहा कि राकेश चंद्र अच्छे खिलाड़ी होने के साथ फुटबॉल एसोसिएशन की रीढ़ थे। खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद, उस्मान खान, मोहम्मद अरकान, नवैद सिद्दीकी, आमिर मिर्जा, सुरेंदर पाल सिंह आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed