{"_id":"625c5c2f1f274710262590c4","slug":"pay-tribute-to-dr-bheem-roa-ambedker-city-news-mbd425066227","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने दी डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने दी डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेल एंपलाइज एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। सिविल लाइंस स्थित रेलवे के मनोरंजन सदन में रेलकर्मी एकत्रित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआरएम अजय नंदन ने बाबा साहब के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर, माल्यार्पण कर किया।
ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एंपलाइज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर, मंडल मंत्री विनोद कुमार आदि पदाधिकारियों ने डीआरएम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। रेलवे कर्मचारियों के हितों में काम करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सभी अतिथियों ने बच्चों की खूब सराहना की। एसोसिएशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही अपेक्षा की गई कि वे शिक्षा के क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन केपी सिंह ने किया। इस दौरान सीनियर डीपीओ अवधेश कुमार, ऐडीईन सुखवीर सिंह, उरमूके मंडल मंत्री शलभ सिंह, नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे, मनोज शर्मा, बब्बू सिंह, जितेंद्र कुमार, राजपाल, जेपी सिंह, मदन मोहन, सुभाष चंद्र समेत तमाम रेलकर्मी मौजूद रहे।