{"_id":"6782587051678daf4c00b88c","slug":"pay-special-attention-to-garbage-collection-and-disposal-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-561340-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण पर ध्यान दें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण पर ध्यान दें विशेष ध्यान
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस बैठक में अधिशासी अधिकारियों को कूड़ा कलेक्शन व निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि अधिशासी अधिकारी एमआरएफ सेंटर का अच्छे से संचालन करें।
नगर पालिका और नगर परिषदों को राजस्व बढ़ाने वाले कार्यों एवं परिसंपत्तियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में साफ सफाई पर भी ध्यान देने के लिए कहा। इसके बाद एक बैठक में डीएम ने डूडा के कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में विस्तार एवं निर्माण संबंधी प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम ने पीओ डूडा को योजना के अंतर्गत जारी की गई तृतीय किस्त एवं पूर्ण आवासों की संख्या में अंतर को कम करने के लिए फॉलोअप व कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नगरी अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, पीओ डूडा अनामिका सक्सेना माैजूद रहीं।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू
विज्ञापन