{"_id":"582622f34f1c1b342fb3adb1","slug":"pay-electric-bill-to-five-hundred-and-thousand-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पुराने नोटों से भर सकते हैं बिजली का बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पुराने नोटों से भर सकते हैं बिजली का बिल
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोटों से भर सकते हैं बिजली का बिल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बिजली विभाग को अपनी गलती का एहसास हुआ। बिजली के बिल जमा करने में हजार और पांच के नोट के नोट स्वीकार नहीं करने की घोषणा से विभाग को झटका लगा। बुधवार और गुुरुवार को बिजली के बिल से हर दिन आने वाले एमाउंट का पांचवां हिस्सा भी जमा नहीं हो पाया। शुक्रवार को विभाग पांच और हजार के पुराने नोट से बिल जमा करने के लिए स्वीकार करेगा। यह सुविधा सभी उपभोक्ताओं को शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे रात 12 बजे तक मिलेगी।
बिजली विभाग में बिलिंग काउंटर पर बिल तो जमा किए जा रहे थे, लेकिन पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे थे। लोगों के पास 100 या उससे छोटे नोट नहीं होने के कारण बिलिंग बिल्कुल ठप हो गई। जबकि अधिकारी मान रहे थे कि लोग अपने पास रखे पुराने नोट को खपाने के लिए बिल में जमा कर सकते थे और विभाग को फायदा होता।
यदि ऐसा हो गया तो विभाग करोड़ों रुपये का बकाया राजस्व वसूल सकता है। दोपहर बाद विभाग की ओर से सूचित किया गया कि अब बिल में हजार और पांच सौ के नोट स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य अभियंता अंशुल अग्रवाल ने बताया कि 11 नवंबर को शुक्रवार सुबह नौ बजे से रात 12 बजे सौ और एक हजार के नोट स्वीकार किए जाएंगे। यह सुविधा केवल एक दिन ही मिलेगी।
विज्ञापन
रात 12 बजे तक खुलेंगे काउंटर
मुरादाबाद। हजार और 500 सौ रुपये के नोट स्वीकार करने का समय सुबह नौ बजे से रात 12 बजे तक रखा गया है। जिसके चलते शुक्रवार को सभी बिल काउंटर रात 12 बजे तक खुलेंगे। मुख्य अभियंता ने बताया कि जितने भी बिल काउंटर हैं सभी खोले जाएंगे।