फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Patients with fever are increasing with cough, temperature is affecting the body

Moradabad News: खांसी के साथ बढ़ रहे बुखार के मरीज, तापमान का असर शरीर पर पड़ रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever are increasing with cough, temperature is affecting the body
संभल। दिन का तापमान 36 डिग्री पहुंच रहा है और रात को तापमान सामान्य की तरह 28 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बीमार हो रहे हैं। इसकी चपेट में बच्चे भी ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

खांसी और बुखार की चपेट में ज्यादा मरीज हैं। रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। यह स्वास्थ्य मेले जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चार नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए गए। इसमें 3251 मरीज पहुंचे। जिसमें 777 मरीज बच्चे रहे। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में खांसी और बुखार की समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन

दिन में गर्मी के दौरान ठंडे पेयपदार्थ का सेवन करने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसी तरह की लापरवाही व्यस्क कर रहे हैं और वह भी बीमार हो रहे हैं। संभल सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ रही है। इसलिए खांसी, जुकाम, बुखार और खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed