फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Patients facing the sting of robbery during dengue investigation

Moradabad News: डेंगू की जांच में लूट का डंक झेल रहे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Patients facing the sting of robbery during dengue investigation
मुरादाबाद। लोगों में डेंगू की दहशत का फायदा उठाकर कुछ निजी लैब संचालक जांच के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। डेंगू की पुष्टि के लिए एनएस-1 एलाइजा जांच जिला अस्पताल में मुफ्त हो रही है। निजी लैब के लिए शासन ने इसका शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया है। जबकि शहर में लैब संचालक 700 से 1400 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का इस पर कोई अंकुश नहीं है। जबकि 30 अगस्त को सीएमओ कार्यालय से शासन के आदेश का सर्कुलर जारी हो चुका है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि एलाइजा विधि से डेंगू की जांच के लिए निजी लैब संचालक अधिकतम 600 रुपये शुल्क ले सकेंगे। रविवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि जांच के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। डेंगू बुखार की पुष्टि के लिए आम तौर पर दो प्रकार के टेस्ट डॉक्टर लिख रहे हैं। इसमें एनएस-1 टेस्ट और एलाइजा टेस्ट शामिल हैं। लक्षण होने पर पांच दिनों के भीतर एनएस-1 टेस्ट कराना चाहिए। शुरुआती दिनों में यह सटीक परिणाम देता है, लेकिन लक्षण बढ़ने पर प्रमाणिकता कम होने लगती है।
विज्ञापन

वहीं एलाइजा सबसे भरोसेमंद जांच है। इसमें डेंगू का परिणाम शत प्रतिशत तक सही आता है। एलाइजा टेस्ट भी दो तरह से किए जाते हैं। पहला आईजीएम और दूसरा आईजीजी। आईजीएम टेस्ट डेंगू के लक्षण आने से 3-5 दिन के अंदर कराना चाहिए। आईजीजी टेस्ट 5 से 10 दिन के अंदर कराना अनिवार्य है। मुरादाबाद के लैब संचालक एलाइजा टेस्ट के ही अलग अलग दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के उपाय

- डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, पूरा बदन ढकने वाले कपड़े पहनें

- घर के कूलर, गमलों, में पानी जमा नहीं होने दें

- फ्रिज के पीछे लगी ट्रे की नियमित सफाई करें

- मच्छरदानी और मच्छरों को भगाने वाले कॉयल का प्रयोग करें

- बुखार आने पर डॉक्टर से सलाह लें



डेंगू के लक्षण

- तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द

- जी खराब होना और उल्टी आने जैसा महसूस होना

- आंखों में दर्द और ग्रंथियों में सूजन

- त्वचा पर लाल चकत्ते और थकान महसूस होना

कहां कितना लिया जा रहा शुल्क
डॉ. लाल पैथ लैब (लोकोशेड) - 1400 रुपये
एडवांस पैथ लैब (नवीन नगर) - 1200 रुपये
इंडियन पैथ लैब (नया गांव) - 1200 रुपये
पैथकाइंड लैब (मानसरोवर कॉलोनी) - 1100 रुपये
सहारा पैथलैब (नागफनी) - 1100 रुपये
मीरा पैथोलॉजी (पीएसी) - 1100 रुपये
रेडक्लिफ लैब (खुशहालपुर रोड) - 700 रुपये


जो निजी लैब संचालक डेंगू की जांच के लिए नियमित दरों से ज्यादा शुल्क वसूल रहे हैं, उनके खिलाफ चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।
- डॉ. संजीव बेलवाल, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed