फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pat will be there for two days

Moradabad News: दो दिन होगी पैट, कल बंद रहेंगे स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pat will be there for two days
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पैट) 28 और 29 अक्तूबर को जिले के 47 केंद्रों पर होगी। दो दिनों की परीक्षा में करीब 89 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने दस किलोमीटर परिधि में नर्सरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने पंचायत भवन सभागार में पेट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्हाेंने बताया कि 28 और 29 अक्तूबर को परीक्षा में प्रतिदिन 44 हजार 448 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, नौ आरक्षित मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। डीएम ने परीक्षा में तैनात किए गए सभी अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा कार्य के लिए सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट समय से ड्यूटी पर पहुंचेंगे। एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसी कारण डीएम के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों के दस किमी परिधि के दायरे में नर्सरी कक्षा से लेकर इंटर तक के स्कूल बंद रहेंगे। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अरुण कुमार दुबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सहित सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



अधिकारियों ने केंद्रों के बारे में जानकारी ली
परीक्षा ड्यूटी में शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज स्टेशन रोड, जे आर अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज दिनदारपुरा चौमुखापुल चौराहा, गांधीनगर पब्लिक स्कूल गांधीनगर, एसएसबी इंटर कॉलेज गलशहीद, बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज डबल फाटक दुर्गेश नगर, पारकर इंटर काॅलेज निकट रेलवे स्टेशन,एसएस इंटर कॉलेज स्टेशन रोड बुध बाजार, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज स्टेशन रोड, बल्देव आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज दौलतबाग सभी केंद्रों के मार्गों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed