फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   passingout

वर्दी बनकर बेटी बेटों ने पूरा किया अपने आश्रितों का सपना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
passingout
मुरादाबाद के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में दरोगा की पासिंग आउट परेड में सलामी लेते एडीजी एल वी एं?
मुरादाबाद। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) से महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण का संकल्प लेकर 252 सब इंस्पेक्टर पास आउट होकर उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। इनमें 44 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। ग्यारह माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड की सलामी एडीजी एलवी एंटनी देव कुमार ने ली। बादलों घिरे मैदान में जैसे जैसे प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर के कदम आगे बढ़ रहे थे, वैसे वैसे उनके परिवार वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था। किसी ने अपने पिता तो किसी ने अपने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद उन्हें इस दिन वर्दी पहनकर उन्हें श्रद्वांजलि दी।
विज्ञापन

पीटीएस में तीन जून 2018 से मृतक आश्रित कोटे के सब इंस्पेक्टर का बैच शुरू हुआ था। 272 प्रशिक्षुओं को बुलावा पत्र भेजा गया था, लेकिन 269 कैडेट ने ही आमद कराई थी। जिसमें 45 महिला कैडेट पहुंचीं थी। आउट डोर और इंडोर विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। अपराध नियंत्रण, विवेचना, दंगा नियंत्रण, विधि विज्ञान, कंप्यूटर, साइबर अपराध, आम जनता के साथ व्यवहार, मुठभेड़, महिला सुरक्षा, मानवाधिकार, फायरिंग, खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत 25 से ज्यादा विषयों पर प्रशिक्षण चला। फाइनल परीक्षाओं में 252 प्रशिक्षण प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर उत्तीर्ण हो पाए। मंगलवार को वह दिन आ ही गया था। जिसका प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर और उनके परिजनों को लंबे समय से इंतजार था। एक दिन पहले ही मैदान को रंगोली से सजाया गया था। हालांकि बारिश से मैदान पर जगह जगह पानी भर गया था, लेकिन प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों का जोश कम नहीं हुआ। मंगलवार सुबह सब इंस्पेक्टर की फुल ड्रेेस पहनकर 252 कैडेट मैदान में उतरे तो अतिथि दीर्घा तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि एडीजी एलवी एंटनी देव कुमार ने परेड की सलामी ली और उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्से बने सब इंस्पेक्टरों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज से उनकी असली परीक्षा शुरू होती है। जहां भी तैनात रहें पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ ड्यूटी करें। पीड़िताओं को न्याय दिलाने में कभी पीछे न हटें। ट्रेनिंग के दौरान जो आपको सिखाया गया है। उसी आधार पर ड्यूटी करेंगे तो कभी दिक्कत नहीं आएगी। इस दौरान डीआईजी पीएसी सुभाष चंद्र दुबे, एसपी प्रताप गोपेंद्र समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नंदिनी बनीं सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट
मुरादाबाद। प्रशिक्षण के दौरान आउट डोर और इंडोर में शानदार प्रदर्शन करने वाली कुंवर नंदिनी यादव को सर्वांग सर्वोत्तम का चुना गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें तलवार भी भेंट की गई। एमबीए कर चुकी नंदिनी बनारस के श्यामा नगर की रहने वाली हैं। वह अपने मां बाप की इकलौती बेटी है। उनके पिता रामानुज यादव की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। बेटी को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया तो मां मुरारी देवी की आंखों से आंसू छलक आए। बेटी का माथा चूमकर उसे आशीर्वाद दिया। बागपत के विक्रांत तोमर को द्वितीय और बुलंदशहर के सतीश कुमार सिरोही को तृतीय स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed