फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   passengers worried for auto in city

शहर में ऑटो नहीं मिलने पर फिर यात्री हुए बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
passengers worried for auto in city
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली, बरेली रोड और कांठ रोड पर ऑटो और ई रिक्शा संचालन बंद होने के कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग बस पकड़ने और ट्रेन से उतरने के बाद पैदल चलते चलते हांफ गए। कुछ महिलाएं किराए की बाइक पर सवार होकर अपने घरों तक गई। एसएसपी ने शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर के तीनों प्रमुख मार्गों की एक लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया था। एक लेन पर आम लोग वाहन के साथ चल रहे थे लेकिन तिपहिया वाहनों का संचालन बंद था। यात्रियों को बसें रामपुर दोराहा पर उतारकर चली जा रही थी। यहां से लोगों को ऑटो या ई रिक्शा नहीं मिल रहा था। रोज संचालित होने वाली सिटी बसें भी बंद थी। ट्रेन से उतरने के बाद सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जो शहर से बाहर जाने के लिए आए थे। बसों को पकड़ने के लिए भी रामपुर मार्ग पर पैदल यात्रियों की कतार लगी थी। ट्रेन से उतरने वाली महिलाएं और पुरुष ऑटो का इंतजार करने के बाद पैदल चलने के लिए मजबूर हो गए। यात्रियों को दिल्ली रोड, कॉठ रोड, रामपुर रोड जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था। पाकबड़ा से तीन ऑटो चालक यात्रियों को लेकर चौधरी चरण सिंह चौराहे के समीप चले आए॥ इस बीच महिला सीओ की नजर ऑटो पर पड़ गई। सीओ ने तत्काल ऑटो को रोककर यात्रियों को नीचे उतार दिया और चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। शहर में सोमवार की शाम से ऑटो और ई रिक्शा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed