फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passengers increasing, buses decreasing, officials trapped in festival arrangements

बढ़ रहे यात्री, घट रहीं बसें, त्योहारों की व्यवस्थाओं में अधिकारी फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers increasing, buses decreasing, officials trapped in festival arrangements
मुरादाबाद। रोडवेज के यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने और दुरुस्त बसों की संख्या घटने से अधिकारियों का तनाव बढ़ रहा है। रक्षाबंधन पर मुरादाबाद परिक्षेत्र में 650 बसें चलीं थीं, जबकि वर्तमान में 430 बसें ही रूट पर दौड़ रही हैं। ऐसे में प्रबंधन ने दिवाली से पहले सभी बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरेंडर बसों को भी त्योहार से पहले ऑन रूट करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद समेत विभिन्न परिक्षेत्रों में काफी बसें सामान के अभाव में कार्यशाला में खड़ी हैं। पिछले वर्ष की तुलना में अनुबंधित बसों की संख्या भी काफी कम हो गई है। अकेले पीतलनगरी डिपो से 12 अनुबंधित बसें हट गई हैं। ऐसे में त्योहारों पर व्यवस्थाएं बनाने में परिवहन निगम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखकर निगम ने बसों की मेंटिनेंस को प्राथमिकता देकर कार्यशाला से रूट पर लाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

परिक्षेत्रों में सामान की सप्लाई शुरू हो गई है, हालांकि जरूरत के अनुपात में यह काफी कम है। वहीं, 31 अक्तूबर से कांठ का बस अड्डा भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में निगम को बसों और स्टाफ दोनों की आवश्यकता है। फिलहाल बसों की संख्या कम होने के कारण काफी चालक-परिचालकों को बस अड्डों पर खाली बैठना पड़ रहा है। वहीं, कई परिचालकों को कार्यालय के काम में भी लगाया गया है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत बसों की मेंटिनेंस का काम तेज कर दिया गया है। मुख्यालय से सामान की आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed