फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   passengers hiper, pantry car staff run away

‘काशी’ के यात्री भड़के तो भागा पैंट्रीकार का स्टाफ

Fri, 24 Feb 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
passengers hiper, pantry car staff run away
ट्रेन - फोटो : File Photo
नई दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों से ओवर रेटिंग का मामला पकड़ा गया। वेंडर यात्रियों से खाना, चाय, पानी के अधिक पैसे वसूल रहेे थे। एक यात्री ने मुरादाबाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो मैनेजर और वेंडर पेंट्रीकार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर यात्री ने पेंट्रीकार के रिकार्ड सीआईटी को सौंप दिया। साथ ही डीआरएम से लिखित शिकायत भी की। शहर के मोहल्ला दीनदयाल नगर निवासी कुलेश्वर सिंह दिल्ली में सरकारी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की बोगी एस-6 में सवार होकर मुरादाबाद आ रहे थे। ट्रेन में पेंट्रीकार के वेंडर यात्रियों को खाना, चाय पानी बोतल अधिक दाम पर बेच रहे थे। पांच रुपये की चाय दस रुपये तो 45 रुपये का खाना 110 रुपये दिया जा रहा था। ऐसे ही रेल नीर की जगह दूसरी कंपनी का पानी बेचा जा रहा था, वह भी अधिक दाम पर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलेश्वर सिंह ने इसकी शिकायत वेंडर से की तो उसने अनदेखी कर दी। इसके बाद वह पेंट्रीकार के मैनेजर के पास पहुंचे, लेकिन मैनेजर ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। जिसपर कुलेश्वर ने फोन पर रेलवे के उच्चाधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर किया।


मामला बढ़ता देख वेंडरों के साथ मैनेजर पेंट्रीकार से खिसक लिया। उन्होंने पेंट्रीकार का रिकार्ड अपने कब्जे में लिया। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर उन्होंने सीआईटी अरविंद कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी और रिकार्ड सौंप दिए। बाद में डीआरएम से लिखित शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed