{"_id":"6af2077fe1c0dceccf05b171","slug":"passengers-found-traveling-in-the-pantry-car-of-the-saptakranti-express-fined-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1034467-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में सफर करते मिले यात्री, जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में सफर करते मिले यात्री, जुर्माना लगाया
Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में यात्रा कर रहे यात्रियों को रेलवे की चेकिंग टीम और आरपीएफ ने पकड़ा। टीम ने सभी को नीचे उतारकर 13 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे मुरादाबाद पहुंची। यह ट्रेन आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के बीच चलती है। इस ट्रेन की स्टेशन प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट चेकिंग स्टाफ की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने ट्रेन के विभिन्न हिस्सों के साथ पेंट्रीकार की भी जांच की। चेकिंग के दौरान पेंट्रीकार में 19 यात्री यात्रा करते हुए मिले। पेंट्रीकार ट्रेन का प्रतिबंधित कार्यक्षेत्र है जहां खानपान से जुड़े कर्मचारियों को ही काम करने की अनुमति होती है। इसके बावजूद यात्री वहां बैठकर सफर कर रहे थे। टीम ने तत्काल सभी यात्रियों को पेंट्रीकार से बाहर निकाला और रेलवे नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। इन यात्रियों से 13 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।