फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   passenger had heart attack at Moradabad railway station, GRP personnel saved his life by giving CPR

प्लेटफार्म पर जिंदगी की जंग: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री को हार्ट अटैक, जीआरपीकर्मी ने सीपीआर दे बचाई जान

Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
सार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद वह प्लेटफार्म पर गिर गए। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने यात्री की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
passenger had heart attack at Moradabad railway station, GRP personnel saved his life by giving CPR
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री को सीपीआर देते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

आदमी का आदमी हर हाल में हमदर्द हो, एक तवज्जोह चाहिए इंसां को इंसां की तरफ। हफीज जौनपुरी का यह शेर जीआरपी के उन जवानों के काम को दर्शाता है, जिन्होंने मौत से मुंह से एक यात्री को निकाल लिया। सोमवार को सुबह 11 बजे सुल्तानपुर के हिरावनपुर थानाक्षेत्र के निवासी यात्री अमित पांडे (32) अचानक प्लेटफार्म नंबर एक पर अचेत होकर गिर पड़े।

विज्ञापन


यह दृश्य जीआरपी थाने के ठीक सामने घटा। यात्री को गिरता देख जीआरपी कर्मी दौड़े। यात्री के सीने पर हाथ रखा देख उन्हेें हार्ट अटैक का अंदेशा हुआ। यात्री को सांस ठीक से नहीं आ रही थी और नब्ज धीमी पड़ रही थी। जीआरपी के इंस्पेक्टर परवेज खान भी हार्ट के मरीज हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा और अपनी जेब से दवा निकालकर यात्री के मुंह में डाली। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्र हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद एक यात्री ने पीड़ित अमित को सीपीआर दिया। जीआरपी ने फौरन एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने स्थिति देखकर कहा कि यदि मौके पर दवा नहीं मिली होती तो मामला बिगड़ सकता था। यह सुनकर अमित रोने लगे और उन्होंने जीआरपी के जवानों का धन्यवाद किया। जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इंस्पेक्टर परवेज हाल ही में ट्रांसफर होकर मुरादाबाद आए हैं।

उन्हें तैनाती भी नहीं मिली है, संयोगवश वह घटना के समय जीआरपी थाने में ही बैठे थे। उन्होंने समय पर यात्री अमित को अपनी दवा खिलाई।

कई साल से हार्ट की दवा खा रहे हैं अमित

डॉक्टरों ने यात्री अमित को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन मुरादाबाद में कोई अपना न होने के कारण उन्होंने लखनऊ जाने की अपील की। अमित ने बताया कि वह कई साल से दिल की बीमारी से पीड़त हैं। लखनऊ पीजीआई से उनका इलाज चलता है। हालांकि हार्ट अटैक की घटना पहली बार हुई हैै।



पांच घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने यात्री को लखनऊ जाने की इजाजत दे दी। इसके बाद वह स्पेशल ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गए। पुलिस व डॉक्टरों ने यात्री के परिजनों को भी सूचना दे दी। अमित ने बताया कि उनका परिवार लखनऊ पीजीआई पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed