{"_id":"58320ccd4f1c1bb404b39e7b","slug":"party-worker-through-chairs-in-youth-sammelan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सियां फेंककर बोले- राणाजी माफ करना गलती म्हारे से हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सियां फेंककर बोले- राणाजी माफ करना गलती म्हारे से हो गई
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 21 Nov 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुर्सियां फेंकीं गईं
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के युवा सम्मेलन में दो नेताओं के समर्थक भिड़ गए। जमकर कुर्सियां चली और हाथापाई हुई। घटना अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी को लेकर हुई। इसी दौरान सम्मेलन के मुख्य अतिथि सुरेश राणा वहां पहुंचने वाले थे इसलिए वहां मौजूद कुछ नेताओं ने हस्तक्षेप कर हंगामा को रुकवाया।
इस घटना के पीछे दो नेताओं की एक ही विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी भी मानी जा रही है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से रामवीर सिंह दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इस बार भी वह दावेदारी कर रहे हैं। इसी सीट पर डॉ. शैफाली सिंह भी दावेदारी कर रही हैं।
युवा सम्मेलन में दोनों पहुंचे थे। शैफाली सिंह के संबोधन के बाद उनका एक समर्थक मंच से नारेबाजी करने लगा। आयोजकों ने उसे मंच से उतारा तो वह पीछे की ओर चला गया। वहां रामवीर सिंह के समर्थक भी थे।
विज्ञापन
यहां नारेबाजी को लेकर दोनों के समर्थक भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां फेंकी गईं। काफी देर तक कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसी दौरान मुख्य अतिथि सुरेश राणा भी वहां पहुंचने वाले थे तो आयोजकों ने आनन-फानन हंगामा शांत कराया।