फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   parker inter college winner in under 14 football

फुटबॉल अंडर-14 में पारकर, अंडर-17 में चित्रगुप्त बना विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
parker inter college winner in under 14 football
मुरादाबाद। अगस्त में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जिला और मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला स्तर पर बुधवार को पारकर इंटर कॉलेज के मैदान में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के फुटबॉल मुकाबले हुए। इसे सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का नाम दिया गया। अंडर-14 में पारकर जबकि अंडर-17 वर्ग में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज विजेता बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पारकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एसके नैथन ने किया। चित्रगुप्त, एसएसके, महाराजा अग्रसेन, पीएलजेएल, एसडीएम और आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर-17 वर्ग का पहला मुकाबला चित्रगुप्त और एसडीएम इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें चित्रगुप्त के छात्रों ने 2-0 से बाजी मारी। दूसरे मुकाबले में पारकर इंटर कॉलेज ने एसएस इंटर कॉलेज को 2-0 और तीसरे मुकाबले में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की टीम ने आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज को 1-0 से हराया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा मुकाबले के बाद अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। अंत में पैनाल्टी शूटआउट में चित्रगुप्त ने पारकर को 4-3 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में पारकर इंटर कॉलेज की भिड़ंत पीएलजेएल इंटर कॉलेज से हुई। इसमें पारकर की टीम 2-0 से विजेता रही। माध्यमिक शिक्षा विभाग का खेल कैलेंडर जारी करने के संबंध में पारकर इंटर कॉलेज में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक भी हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि अंडर-17 की विजेता टीम तीन अगस्त को पारकर इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जबकि अंडर-14 की विजेता टीम चार अगस्त को अमरोहा में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। बुधवार को प्रतियोगिता का दौरान निशित बिजौय दास, वीर सिंह, बंश बहादुर, राजपाल सिंह, सचिन चौधरी, भोजराज सिंह, अनूप सिंह, अनूप अग्रवाल, प्रतुल शर्मा, गौरव कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed