{"_id":"66bd3d7cfbbaa964bd077e67","slug":"parker-college-winner-in-district-level-football-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-459247-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में में पारकर कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में में पारकर कॉलेज विजेता
विज्ञापन
मुरादाबाद।
माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पारकर इंटर कॉलेज में हुआ। सब जूनियर व सीनियर वर्ग में पारकर कॉलेज की टीम विजेता रही। अब यह टीम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने 24 अगस्त को बिजनौर जाएगी।
सब जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला पारकर इंटर कॉलेज संकुल व एसएस इंटर कॉलेज संकुल के बीच खेला गया। इसमें पारकर की टीम 1-0 से विजेता रही। एक मात्र गोल पारकर के नमन गौतम ने किया। सीनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पारकर इंटर कॉलेज संकुल व एसडीएम इंटर कॉलेज संकुल के बीच हुआ। इसमें पारकर कॉलेज 2-0 से विजेता बना। एक गोल लक्ष्य वर्मा व दूसरा मोहम्मद एहसान ने किया।
दूसरे मैच में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज संकुल की टीम ने एसएस इंटर कॉलेज संकुल को हराया। फाइनल मुकाबला पारकर कॉलेज व चित्रगुप्त कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पारकर कॉलेज 1-0 से विजयी रहा। एक मात्र गोल प्रियांशु ने किया। इस मौके पर पारकर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डेविड बाल्टर, निशीत बिजोय दास, भोजपाज, वीर सिंह, आशीष रस्तोगी, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे। चयनकर्ता के रूप में देश दीपक सिंह व नरपत सिंह रहे।