{"_id":"62dafa2a0050462a984d8f22","slug":"paridhi-and-bbavawa-got-place-in-cbse-result-city-news-mbd435479471","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून रीजन : टॉप फाइव में मुरादाबाद की परिधि और वैभव ने पाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून रीजन : टॉप फाइव में मुरादाबाद की परिधि और वैभव ने पाया स्थान
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीबीएसई के दसवीं और बाहरवीं के परिणामों में मुरादाबाद के मेधावी विद्यार्थियों ने देहरादून रीजन से जुड़े उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में परचम फहराया है। मुरादाबाद की बारहवीं की छात्रा परिधि कुकरेजा ने जिला टॉप करने के साथ रीजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दसवीं के छात्र वैभव चौहान ने जिले में पहला स्थान प्राप्त करने के साथ देहरादून रीजन में पांचवीं रैंक हासिल की है। जिले के परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा है।
मुरादाबाद जनपद में दसवीं और बारहवीं में 8305 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में पूरे जिले में 7260 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सीबीएसई का दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम 87.41 फीसदी रहा है। इसके साथ ही दोनों ही कक्षाओं के टॉपरों में देहरादून रीजन में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। दोनों ही मेधावी परिधि और वैभव के 497-497 अंक आए हैं।
जिले के परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। दसवीं में 93.49 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की जबकि छात्रों का सफलता परिणाम 87.88 फीसदी रहा। बारहवीं में छात्राओं का परिणाम 89.97 फीसदी है, जबकि 79.12 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। जिले की टॉप फाइव मेरिट में मुरादाबाद के छह स्कूलों के आठ विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें पांच छात्राएं हैं, जबकि तीन छात्र हैं। दसवीं की जिले की टॉप फाइव मेरिट में मुरादाबाद के सात स्कूलों के दस विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें छह छात्राएं हैं, जबकि चार छात्र हैं।