फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   paper postphoned by university

बीकॉम द्वितीय वर्ष इंडस्ट्रियल लॉ का पेपर हुआ लीक, विवि ने स्थगित की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
paper postphoned by university
मुरादाबाद। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा का इंडस्ट्रियल लॉ का पेपर लीक हो गया। व्हाट्सएप पर पेपर आने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा स्थगित कर दी। विवि अधिकारियों का कहना है कि इस परीक्षा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बीकॉम द्वितीय वर्ष 2022 ग्रुप-सी के तीसरे प्रश्नपत्र इंडस्ट्रियल लॉ की परीक्षा होनी थी। मुरादाबाद में यह प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह से ही वायरल होने लगा था। जानकारी मिलने पर हिंदू कॉलेज और केजीके कॉलेज के परीक्षा प्रभारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया।
विज्ञापन

विवि अधिकारियों ने परीक्षा प्रभारियों को सुबह 11:00 बजे पेपर मिलान करने को कहा। परीक्षा प्रभारियों ने जब व्हॉट्सएप पर आए प्रश्नपत्र का कंट्रोल रूम के प्रश्नपत्र से मिलान किया तो दोनों हूबहू थे। कॉलेज में मौजूद प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न पीडीएफ प्रारूप में वायरल प्रश्नपत्र वाले ही थे। दोनों प्रश्नपत्र एक ही होने की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय ने सुबह 11:10 बजे परीक्षा को स्थगित करने का पत्र जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय संजीव सिंह ने बताया कि परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। इस प्रश्नपत्र का परीक्षा कार्यक्रम अलग से घोषित किया जायेगा । इसके अलावा अन्य परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम अनुसार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed