फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ...Papa I don't want stolen numbers

Moradabad News: ...पापा मुझे चोरी के नंबर नहीं चाहिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
...Papa I don't want stolen numbers
मुरादाबाद। बुलबुल बेटा तुम्हारी इंग्लिश कमजोर है। अच्छे अंक लाने के लिए इतना खर्चा करके तुम्हारे लिए हेल्पिंग के इंतजाम किए थे। पापा किसने बोला था आपसे। चोरी करके नंबर लाएंगे हम। पकड़े जाते तो किसको मुंह दिखाते। चोरी का नंबर नहीं चाहिए हमको बस। मुझे मेरी मेहनत पर भरोसा है। जब पर्दे पर परीक्षा फिल्म का यह संवाद दिखाई दे रहा था तो बच्चों की आंखों में आसूं आ गए। फिल्म देखकर बाहर निकलते ही अपने पापा-मम्मी से बोले फिल्म बहुत अच्छी है। हमें परीक्षा में नकल नहीं करने की सीख मिली।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही नजारा था रविवार को पंचायत भवन परिसर में अमर उजाला फिल्म महोत्सव का। अमर उजाला की ओर से रविवार को दो फिल्में बमबम बोले और परीक्षा दिखाई गईं। रविवार को अभिभावकों का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे अपने माता-पिता के साथ फिल्में देखने पहुंचे थे। परीक्षा फिल्म में एक पिता का अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाने का संघर्ष तो बमबम भोले फिल्म में एक भाई का अपनी बहन को स्कूल भेजने के संघर्ष ने अभिभावकों को प्रभावित किया। अभिभावकों ने कहा कि जीवन में शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है। फिल्म महोत्सव में बच्चों को ऐसी प्रेरणादायक फिल्में दिखाना सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article