{"_id":"6afa151274132bad340728f7","slug":"panic-among-villagers-following-the-sighting-of-a-leopard-in-the-roshanpur-forest-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-118013-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रोशनपुर के जंगल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रोशनपुर के जंगल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
Mon, 16 Nov 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। क्षेत्र के गांव रोशनपुर के जंगल में रविवार की शाम तेंदुआ दिखने पर लोगों में दहशत है। भाजपा नेता कुलदीप सिंह ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
गांव निवासी भाजपा नेता कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम करीब सात बजे तेंदुआ गांव से फोंदापुर जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेतों से निकलकर यूकेलिप्ट्स के पेड़ों के बीच घूम रहा था। तेंदुए को देखकर वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। करीब आधे घंटे तक तेंदुआ घूमता रहा। तेंदुए के जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
उन्होंने बताया कि तेंदुए की वीडियो वन विभाग को भी भेज दिया है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन रेंजर का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है।