फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayat Two lakh fine imposed on accused of sexual harassment minor in moradabad

यूपी: पंचायत का तुगलकी फरमान, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर लगाया दो लाख का जुर्माना और माफ कर दिया गुनाह

Tue, 19 Jan 2021 11:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Jan 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Two lakh fine imposed on accused of sexual harassment minor in moradabad
पंचायत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के एक गांव में पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उसे माफी दे दी है। दो दिनों से मामले को लेकर पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की नाबालिग के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया था। नाबालिग के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की तहरीर ले ली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सोमवार से इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पंचायत चल रही थी। सोमवार को पंचायत में मामले का कोई हल नहीं निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सवेरे दोनों गांव के लोगों ने मिलकर फिर से पंचायत बुलाई और नाबालिग और दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत में बुला लिया गया। पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाकर दुष्कर्म के आरोपी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उसे माफ कर दिया है। 


कार्यवाहक थाना प्रभारी और एसएसआई उमाशंकर सिंह ने बताया की वह मामले की जांच करने गए थे लेकिन मामला दुष्कर्म का नहीं था। मामले की कार्रवाई के लिए परिजनों से तहरीर मांगी गई थी, लेकिन नाबालिग के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed