फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayat secretary has not been posted in three clusters for two months

Moradabad News: तीन कलस्टर पर दो माह से पंचायत सचिव तैनात नहीं

Thu, 17 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary has not been posted in three clusters for two months
बिलारी। ब्लॉक बिलारी की 16 ग्राम पंचायतों के तीन कलस्टर पर दो माह से पंचायत सचिव तैनात न होने से इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों पर सचिवों की तैनाती के लिए 19 कलस्टर बनाए गए हैं। एक कलस्टर में औसतन पांच ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में बिलारी ब्लॉक में केवल 11 कलस्टर पर स्थायी पंचायत सचिव तैनात हैं। पांच सचिवों को अपने कलस्टर के अलावा एक एक अन्य कलस्टर का भी चार्ज दे दिया गया है ऐसी स्थिति में 16 कलस्टर पर सचिव काम देख रहे हैं। बिलारी ब्लॉक में पंचायत सचिव रहे फिरोज आलम और राहुल कुमार का दो माह पहले दूसरे ब्लॉक में तबादला कर दिया गया। यहां के एक पंचायत सचिव चंद्रपाल सिंह एडीओ के पद पर पदोन्रत होने के बाद संभल जिले में चले गए। इन तीनों के स्थान पर भी अभी तक कोई पंचायत सचिव न भेजे जाने से तीनों कलस्टर पंचायत सचिव विहीन चल रहे हैं। ब्लॉक के एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक के रिक्त कलस्टर की जानकारी डीपीआरओ और जिला विकास अधिकारी को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed