फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayat reached a settlement in the dispute of not sending the bride

Moradabad News: दुल्हन न भेजने के विवाद में पंचायत ने कराया समझौता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Panchayat reached a settlement in the dispute of not sending the bride
ठाकुरद्वारा। सलामी के विवाद में दुल्हन को न भेजने का मामला सोमवार को गांव भायपुर में हुई पंचायत में निपट गया है। एक गांव निवासी युवक की बरात दो अप्रैल को सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव में गई थी। अफजलगढ़ क्षेत्र से भी दूसरी बहन की बरात आई थी। निकाह के बाद सलामी की रस्म चल रही थी। ठाकुरद्वारा के गांव के दूल्हे पक्ष के लोग पहले अफजलगढ़ के दूल्हे के परिवार की सलामी की रस्म करने पर भड़क गए। इस पर विवाद बढ़ गया और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही अपने घर वापस लौटना पड़ा था। इसे लेकर कोतवाली और अन्य स्थानों पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब सोमवार को इस संबंध में गांव भायपुर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। गांव के प्रधान उस्मान अली ने बताया था पंचायत में दोनों पक्षों के करीब 20 गांव के लोगों ने भाग लिया। प्रधान ने बताया कि पंचायत में दोनों पक्षों की ओर से दूल्हा-दुल्हन में तलाक कराने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने आपस में लिया गया सामान भी वापस कर दिया। प्रधान ने बताया कि इसके अलावा दूल्हे पक्ष को दुल्हन पक्ष को एक लाख रुपये देने का भी फरमान सुनाया गया है। पंचायत के निर्णय की मंगलवार को लिखा पढ़ी के बाद दूल्हा-दुल्हन में तलाक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed