फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Padyatra taken out on the anniversary of Bharat Jodo Yatra

Moradabad News: भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली पदयात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Padyatra taken out on the anniversary of Bharat Jodo Yatra
मुरादाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पद यात्रा निकाली। सिविल लाइंस आंबेडकर पार्क से निकली पद यात्रा कंपनी बाग गांधी पार्क तक गई। जहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने यात्रा के जरिए नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनता से जनसंपर्क किया गया। उन्हें राहुल गांधी का संदेश दिया गया। पद यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। खासकर मध्यम वर्ग इन समस्याओं से जूझ रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बतलाते हुए केंद्र सरकार पर दिमागी संतुलन खो देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 2024 के चुनावों में संभावित हार से हताशा में आ चुकी है। सरकार सड़कों, इमारतों, शहरों के बाद देश के नाम बदल कर भावनात्मक विभाजन का खाका तैयार कर रही है। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने भारत जोड़ो यात्रा को जनसंवाद का सटीक माध्यम बतलाया। कहा कि देश ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। पद यात्रा में असद मौलाई, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, आनंद मोहन गुप्ता, अजय सारस्वत सोनी, अनूप दुबे, सुधीर पाठक, शकील चौधरी, आजम अंसारी, सतीश दिवाकर, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेन्द्र वाल्मिकी, गंगाराम शर्मा, विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, जयप्रकाश ठाकुर, शिशुपाल सिंह, श्यामबाबू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed