{"_id":"6318ec81d2f4c219dc18c1ca","slug":"padyatra-of-congress-workers-against-dearness-moradabad-news-mbd440361531","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: महंगाई के विरोध में कांग्रेस आज निकालेंगी पदयात्रा, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: महंगाई के विरोध में कांग्रेस आज निकालेंगी पदयात्रा, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में लिया गया फैसला
Thu, 08 Sep 2022 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:39 AM IST
सार
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, किसान विरोधी, नीतियों व समाज को जाति धर्म, खानपान आदि के आधार पर बांट कर ध्रुवीकरण करने आदि मुद्दों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी बृहस्पतिवार को 10 से 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra, भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस महानगर कमेटी की ओर से चौमुखा पुल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बृहस्पतिवार को पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि हो रही है। बढ़ती बेरोजगारी, किसान विरोधी, नीतियों व समाज को जाति धर्म, खानपान आदि के आधार पर बांट कर ध्रुवीकरण करने आदि मुद्दों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी बृहस्पतिवार को 10 से 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
इस दौरान असद मौलाई, अनुराग शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद शादान, सुखविंदर सिंह, शमशेर खान, मोहम्मद नदीम, मोबीन, रेहान खान, अफसर खान, श्याम बाबू वाल्मीकि, कमर सलीम, कासिफ मिर्जा, नईम अहमद, बब्बन अंसारी, अमित पांडेय, कबीर अहमद, राजकमल गुप्ता, अनिल गुर्जर, कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन