{"_id":"602ed50d8ebc3ee9575f3cba","slug":"pac-jawans-engaged-in-farmer-movement-could-not-get-corona-vaccine-installed-city-news-mbd380123668","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में लगे रहे पीएसी जवान, नहीं लगवा पाए कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में लगे रहे पीएसी जवान, नहीं लगवा पाए कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को 5672 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन केवल 3245 ने ही टीका लगवाया। पुलिस अकादमी द्वितीय में एक भी टीका नहीं लगाया जा सका क्योंकि वहां के सभी फ्रंटलाइन वर्करों का तबादला हो चुका है। उधर, अन्य पीएसी के जवान किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ऐसे में वे भी टीके नहीं लगवा पाए। लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 57.2 फीसदी ही टीकाकरण हो सका।
45 केंद्रों पर 45 सत्र में गुरुवार को इसमें एसीएम वन राजेश कुमार, एसीएम टू प्रबुद्ध कुमार सिंह और एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर ने भी टीका लगवाया। 38 केंद्रों पर कोविशील्ड और सात केंद्रों पर कोवैक्सीन लगाई गई। उधर पुलिस अकादमी द्वितीय पर 140 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन वहां पर पूरे दिन एक भी वर्कर टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंचा। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के अनुसार यहां पर पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्करों का स्थानांतरण होने की वजह से टीकाकरण शून्य रहा है। पुलिस अकादमी तृतीय केंद्र पर 140 में से मात्र छह ने टीकाकरण करवाया। पीएसी 23 वाहिनी में तीसरे केंद्र पर पंजीकृत 140 में से मात्र पांच फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया। चूंकि किसानों ने रेल रोको आंदोलन का एलान कर रखा था और किसान पटरियों पर जमा थे तो कानून व्यवस्था बनाने के लिए पीएसी के जवान वहां तैनात थे। इसलिए टीका नहीं लगवा पाए।
पीएसी के दूसरे और केंद्रीय पुलिस अस्पताल में सबसे अधिक ने लगवाया टीका
पीएसी नवीं वाहिनी के दूसरे केंद्र पर सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। यहां पर टीका लगवाने के लिए 140 फ्रंटलाइन वर्कर पंजीकृत थे, लेकिन टीका 150 फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया। दस ऐसे जवान थे जो अन्य स्थानों से स्थानांतरित होकर आए थे और उनका पंजीकरण वहां हो चुका था। इस टीम को आंदोलन में नहीं लगाया गया था।इसके अलावा केंद्रीय पुलिस अस्पताल के तीसरे केंद्र पर 140 पंजीकृत थे, लेकिन टीका लगवाने के लिए 149 फ्रंटलाइन वर्कर आए। यहां भी नौ अन्य स्थानों से स्थानांतरित होकर आए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा का कहना है कि पंजीकृत 18121 फ्रंटलाइन वर्करों में से अब तक 54 फीसदी का टीकाकरण हो चुका है तो वहीं 18620 स्वास्थ्य कर्मियों में से 82.6 फीसदी को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को 49.45 फीसदी टीकाकरण हुआ था, जबकि गुरुवार को 57.2 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया है। गुुरुवार को किसानों के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगने की वजह से कम पुलिसकर्मियों को टीका लग सका है। इनके लिए दोबारा व्यवस्था की जाएगी।
डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी